BMW का लोगो
BMW का लोगो कंपनी के व्यापार के इतिहास को दर्शाता है। यह गतिविधि में प्रोपेलर है और इसमें छिपा नीला रंग आसमान को दर्शाता है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन मिलेट्री के लिए एयरक्राफ्ट का इंजन तैयार करने की कंपनी की भूमिका ने इस लोगो को जन्म दिया था।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Amazon का लोगो
इन दिनों Amazon एक बिजनेस क्लाउड के रूप में काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने लोगों का काफी विश्वास और प्रसिद्धी हासिल कर ली है। लोगो में Amazon के नीचे एक ऐरो (तीर का निशान) दिखाया गया है। ये ऐरो शब्द की स्पैलिंग में A से Z के नीचे तक है। इसका मतलब हुआ कि Amazon के पास आपके लिए A से Z तक की विशाल रेंज उपलब्ध है।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'   
Apple का लोगो
ये तो हम सब जानते हैं कि इस धरती पर पहले पुरुष थे एडम और पहली महिला थीं ईव। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस लोगो के पीछे यही कारण है। जवाब है, जी हां। कहा यह भी जाता है कि दोनों ने मिलकर इस धरती पर सबसे पहला फल Apple यानी सेब ही खाया था। ये सेब उस पेड़ का फल था, जिसे 'tree of knowledge' कहा गया।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

IBM का लोगो
IBM के लोगो में एक खास अर्थ छिपा हुआ है। इसके नीला रंग पूरी दुनिया को दर्शाता है। वहीं इस पर दिया गया सफेद रंग नीले को छूता हुआ है, जिसका मतलब है कि ये पूरी दुनिया को छूता है।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

FedEx
FedEx काफी साधारण तरीके से लिखा हुआ है। ये ऐसा दिखता है कि इसका कोई मतलब ही नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। नारंगी रंग में इसपर दिया गया EX एक ऐरो (तीर) की तरह दिख रहा है। इससे यह लगातार खुद को भविष्य की ओर अग्रसर दिखाता है।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Audi Car का लोगो
Audi के लोगो में बेहद साधारण तरीके से 4 गोले दिखाई दिए हैं। इन चार गोलों का मतलब काफी रोचक है। ये चार गोले, चार कंपनियों को दर्शाते हैं जो 1932 में ऑटो यूनियन कंसोर्टियम का हिस्सा थीं। उन कंपनियों का नाम था DKW, Horch, Wanderer और Audi.
क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Mercedes-Benz का लोगो
इसका लोगो काफी अच्छा दिखाई पड़ता है। ये तीन कोनों वाले सितारे का लोगो काफी भव्य है। इन तीन कोनों वाले सितारे से ये समुद्र, जमीन और हवा पर अपने प्रभुत्व को दर्शा रहा है।
क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Volkswagen का लोगो
कंपनी के लोगो में कंपनी की शुरुआत को दिखाया गया है। Volks एक जर्मन शब्द है। इसका मतलब है लोग और wagen का मतलब होता है कार। इसके लोगो का मतलब हुआ 'लोगों की कार'।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Toyota का लोगो
इसके लोगो में तीन घुमाव दिखाए गए हैं। इनमें से हर एक दिल को दर्शाता है। पहला है ग्राहक का दिल, दूसरा है प्रोडक्ट का दिल और तीसरा है तकनीकि विकास का दिल।
क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Mobil का लोगो
Mobil सिर्फ एक नाम है और यही इसका लोगो भी है। इस शब्द पर दिया गया रंग सारी कहानी कहता है। इसका नीला रंग वफादारी और सुरक्षा को दर्शाता है। वहीं लाल रंग ताकत को दर्शाता है।

क्‍या कहते हैं ये कंपनी के 'logo'

Hindi News from Business News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk