दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

1 . फिएर्स स्नैक या इनलैंड ताइपन :

ये सांप दुनिया का सबसे खतरनाक सांप बताया गया है। ये सांप एक बार में 110 एमजी जहर उगलता है। बता दें कि इतना जहर 100 लोगों की जान लेने के लिए काफी है। इसके काटने से 45 मिनट के अंदर-अंदर जान चली जाती है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

2 . ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक :

इस सांप का जहर भी बहुत खतरनाक होता है। ये अधिकतर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि ये सांप अपने शिकार का तेजी के साथ पीछा करते हैं और उन्हें मार देते हैं। इनसे बचने का भी एक उपाय है। दरअसल ये सांप सिर्फ हिलने-डुलने पर ही वार करते हैं। आपके सामने अगर कभी ये सांप आ जाए तो आप सांस रोककर खड़े हो जाएं। इसके काटने से कुछ ही मिनट में इंसान की जान चली जाती है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

3 .  ब्लू करैत :

ये सांप दक्षिण पूर्वी एशिया में पाए जाते हैं। खासकर इंडोनेशिया में। इनके काटने से शरीर के अंग तुरंत काले पड़ जाते हैं। ये सांप कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

4 . ताइपन :

ये सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और बहुत खतरनाक होता है। इससे निकला एक बार का जहर 12,000 सुअरों की जान ले सकता है। अब इसके काटे किसी भी इंसान के बचने की कोई खबर नहीं मिली है। मसलन इसके काटने के कुछ ही देर बाद इंसान की मौत हो जाती है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

5 . ब्लैक मांबा :

ये सांप अफ्रीकी महाद्वीप में पाए जाते हैं। ये बेहद गुस्सैल होता है और देखने में ही काफी आक्रामक तेवरों का लगता है। ये एक घंटे में 20 किमी की दूरी तय कर सकता है। ये सांप एक बार में 12 बार डसने में माहिर है। इसका मतलब है कि ये एक साथ 12 से 25 लोगों की जान ले सकता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

6 . टाइगर स्नेक :

ये सांप भी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके काटने से सिर्फ 30 मिनट में इंसान की मौत हो जाती है। इसकी खास बात ये है कि किसी भी हमले की स्थिति में ये सांप उड़कर भी बचाव कर सकता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

7 . फिलीपिनी कोबरा :

ये सांप आम कोबरा से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक होता है। ये करीब 3 मीटर लंबे होते हैं। इनके काटने से लोगों को पहले तो पैरालिसिस हो जाता है। उसके 30 मिनट बाद उनकी मौत हो जाती है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

8 . वाइपर (काला नाग) :

वैसे तो ये नाम पूरी दुनिया में पाए जाते हैं, लेकिन मध्य पूर्व एशिया और मध्य एशिया में ये खासकर पाए जाते हैं। इनके काटने से पहले तो ब्लड प्रेशर कम होता है। उसके बाद धड़कनें रुक जाती हैं।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

9 . डेथ एड्डर :

ये सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। ये दूसरे सांपों को घात लगाकर मारता है और फिर उन्हें खा जाता है। ये एक बार में 0.4 एमजी जहर छोड़ते हैं। ऐसे में ये बेहद खतरनाक होते हैं। इसके बावजूद इसके काटने पर कम से कम 6 घंटे तक जिया जा सकता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

10 . नाग :

इनको बेहद जहरीला माना जाता है। इनकी पहचान आसानी से नहीं की जा सकती। इनके बच्चे इनसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। इन नागों के काटने से सांस भारी होने लगती है। इसके साथ ही शरीर भी भारी होने लगता है। धीरे-धीरे शरीर का अंग-अंग काम करना बंद कर देता है।

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk