डॉन तेरे कितने नाम
ब्रिटेन ने फाइनेंशियल सेंक्शंस (आर्थिक प्रतिबंधों) से जुड़ी असेट फ्रीज लिस्ट जारी की। इसमें भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है। लिस्ट में दाऊद की नागरिकता भारतीय दर्ज है। इसके अलावा उसके पाकिस्तान स्थित 3 पतों का जिक्र किया गया। दाऊद के 21 उपनाम भी बताए गए, जिनका वो इस्तेमाल करता रहा है। यूके ट्रेजरी डिपार्टमेंट की इस लिस्ट का नाम कंसोलिडेटेड लिस्ट ऑफ फाइनेंशियल सैंक्शंस टारगेट्स इन यूके है, जिसे सोमवार को ही अपडेट किया गया।

ये पांच फिल्में बनी हैं दाउद के जीवन पर

डॉन तेरे कितने नाम! दाउद पर बनी बॉलीवुड फिल्‍में
1. 'कंपनी'
साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' की कहानी दाउद इब्राहिम की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य कलाकार अजय देवगन थे, जिन्होंने पर्दे पर दाउद का किरदार निभाया। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म का निर्माण राम गोपाल वर्मा ने किया था।

डॉन तेरे कितने नाम! दाउद पर बनी बॉलीवुड फिल्‍में
2. 'डी'
2005 में बनी इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम के किरदार में रणदीप हुड्डा नजर आए। इस फिल्म का निर्माण भी राम गोपाल वर्मा ने ही किया था। यह फिल्म भी काफी चर्चा में रही।

डॉन तेरे कितने नाम! दाउद पर बनी बॉलीवुड फिल्‍में
3. 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई'
'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' 2010 में आई थी। मिलन लूथारिया द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का निर्माण किया गया था। फिल्म में मुख्य कलाकार अजय देवगन, इमरान हाशमी और प्राची देसाई थीं।

डॉन तेरे कितने नाम! दाउद पर बनी बॉलीवुड फिल्‍में
4. 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन'

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' फिल्म भी दाऊद पर बनी फिल्मों में एक है। यह फिल्म भी 2013 में बनी थी। इसमें अक्षय कुमार ने दाऊद का किरदार निभाया था। फिल्म की दर्शकों ने काफी तारीफ की थी।

डॉन तेरे कितने नाम! दाउद पर बनी बॉलीवुड फिल्‍में
5. 'डी डे'
2013 में बनी फिल्म 'डी डे' में दाऊद का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था। फिल्मकार निखिल आडवाणी की यह फिल्म भी काफी पसंद की गई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk