इन पांच देशों में आओ करोड़ों लेकर,लौटकर जाओ अरबपति बनकर

1. न्यूजीलैंड :

न्यूजीलैंड एक ऐसा देश है जहां अरबपतियों की संख्या घटी नहीं बल्िक बढ़ी है। 2016 में यहां 4000 अरबपति दूसरे देशों से बिजनेस करने आए। इसकी असल वजह यहां की बेहतरीन लाईफस्टाईल और भ्रष्टाचार में कमी है। इसके अलावा टैक्स रेट भी काफी मुफीद हैं।

इन पांच देशों में आओ करोड़ों लेकर,लौटकर जाओ अरबपति बनकर

2. यूएई :

एक तरफ जहां फ्रांस, टर्की जैसे देशों में पूंजीपतियों का पलायन हो रहा है, वहीं यूएई जैसे देश भी हैं जो अपने यहां आने वाले अरबपतियों को काफी सुविधाएं देते हैं। पिछले साल यहां करीब 5000 अरबपती आए और अपना बिजनेस जमाया।

इन पांच देशों में आओ करोड़ों लेकर,लौटकर जाओ अरबपति बनकर

3. कनाडा :

कनाडा भी एक उभरता बाजार है। यहां पर पिछले साल 8000 से ज्यादा अरबपति आए। यहां पर रहने-खाने का तरीका और लोगों का मित्रवत व्यवहार पूंजीपतियों को बिजनेस जमाने में मदद करता है।

इन पांच देशों में आओ करोड़ों लेकर,लौटकर जाओ अरबपति बनकर

4. अमेरिका :

दुनिया में ज्यादातर सभी बड़ी-बड़ी कपंनियों का हेड ऑफिस यूएसए में है। अपना देश छोड़कर अरबपति यहां आना पसंद करते हैं। यहां की आर्थिक स्थिति हमेशा स्थिर रहती है। इसके अलावा यहां की लैविशिंग लाईफस्टाईल भी लोगों को आकर्षित करती है। 2016 में करीब 10,000 से ज्यादा विदेशी पूंजीपतियों ने अमेरिका में बिजनेस जमाया।

इन पांच देशों में आओ करोड़ों लेकर,लौटकर जाओ अरबपति बनकर

5. ऑस्ट्रेलिया :

बिजनेस के लिहाज से सबसे अच्छा देश ऑस्ट्रेलिया है। यहां पर सबसे ज्यादा 11,000 पूंजीपतियों ने पिछले साल शरण ली।

पांच देशों के अरबपति अपने घर में पैसा बनाकर, निवेश करने निकले दूसरे देश

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk