1. मौत की आहट :-
मौत आने से कुछ समय पहले इंसान के गले से काफी अजीबोगरीब आवाजें निकलने लगती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि जब आपके शरीर से प्राण निकल रहे होते हैं तो गले से लार या थूक निगलना बंद हो जाता है।

2. आखिरी सांस चलती हैं तेज :-

मेडिकल सांइस की मानें तो मौत आने के चंद मिनटों पहले आपकी सासें और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि आपका ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है और दिल ज्यादा से ज्यादा खून मांगता है। ऐसे में धड़कन तेज हो जाती है।

मौत आने से पहले शरीर में नजर आने लगती हैं ये 7 बातें

3. मल-मूत्र का निकलना :-
यह तो आपने कई बार सुना होगा कि कोई इंसान मरते ही मल-मूत्र कर जाता है। यह इसलिए होता है क्योंकि मौत आते ही आपके शरीर से ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसे में मल-मूत्र को बांधे रखने की क्षमता शरीर में नहीं बचती।

4. शरीर जकड़ जाता है :-

मौत आने के चंद सेकेंड पहले ही इंसान का शरीर जकड़ जाता है। यानी कि शरीर के जितने भी जोड़ हैं वह मुड़ना बंद हो जाते हैं। यह प्रक्रिया अधिकतम 3 घंटे के अंदर हो जाती है। इसीलिए किसी इंसान की मृत्यु होते ही उसकी आंखें बंद कर दी जाती हैं नहीं तो तीन घंटे गुजरने के बाद उन्हें कभी नहीं बंद किया जा सकता।

मौत आने से पहले शरीर में नजर आने लगती हैं ये 7 बातें

5. शरीर पड़ जाता है सफेद :-
मौत आते ही इंसान का शरीर पीला, सफेद या हल्का लाल पड़ जाता है।

6. शरीर पड़ जाता है ठंडा :-
यह तो आपको पता ही होगा कि जब तक आप जिंदा है शरीर गर्म बना रहता है। लेकिन मृत्यु होते ही शरीर ठंडा पड़ जाता है। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है।

7. आंखों में लाल धब्बे :-
इंसान की मौत होते ही आंखों में पुतली के अगल-बगल लाल धब्बे पड़ने लगते हैं। इसके अलावा मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ित के शरीर से अजीब सी गंध आने लगती है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk