1. 14 जुलाई, 1789 ई. को क्रांतिकारियों ने बास्तील के कारागृह फाटक को तोड़कर बंदियों को मुक्त कर दिया। तब से 14 जुलाई को फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे बस्तील डे परेड भी कहते हैं

2. फ्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई. में लूई सोलहवां के शासनकाल में हुई। दरअसल लुई काफी निरंकुशक शासक था और वह खजाने के पैसों से अय्याशी करता था। जिसका वहां की जनता ने विद्रोह किया और राष्ट्र को लुई के शासन से मुक्त करा दिया।

3. समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का नारा फ्रांसीसी क्रांति की देन है।

नीस शहर और बस्‍तील डे परेड के बारे में यह नहीं जानते होंगे आप

4. फ्रांस में तकरीबन 26 साल तक स्वतंत्रता संग्राम को लेकर युद्ध लड़ा गया।  

5. फ्रांस में प्रत्येक साल 14 जुलाई को बास्तील डे सेलिब्रेशन होता है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न मनाया जाता है। नीस शहर में जब आतंकी हमला हुआ तो लोग बास्तील डे परेड में हिस्सा लेने ही आए थे।

6. इटली ने नीस शहर को 1860 में फ्रांस को दिया था। क्योंकि फ्रांस ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध में इटली की मदद की थी।

नीस शहर और बस्‍तील डे परेड के बारे में यह नहीं जानते होंगे आप

7. नीस शहर को सबसे पुराना टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। बताते हैं कि यहां पहला टूरिस्ट तकरीबन 4 लाख साल पहले आया था।

8. नीस शहर को जन्नत माना जाता है। इस शहर में कई वर्ल्ड फेमस सेलिब्रिटीज के घर भी हैं। जैसे कि एल्टन जॉन, बोनो, कीथ रिचर्ड्स और टीना टर्नर।

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk