राम जेठमलानी:

आज 93 साल के राम जेठमलानी देश के सबसे बड़े वकीलों में शामिल हैं। इनकी प्रति हियरिंग फीस करीब 20-25 लाख रुपये है। जिससे यह एक बार कोर्ट में खड़े होने पर लाखों रुपये फीस लेते हैं। अब तक राम जेठमलानी ने कई बड़े केस लड़े हैं। जिसमें इंदिरा और राजीव गांधी के हत्यारों की पैरवी से लेकर आसाराम की जमानत वाले मामले शामिल हैं।

 

देश के पांच महंगे वकील,जिनकी साल भर की फीस से खड़ी हो जाए कंपनी

सोली जे सोराबजी:

इस लिस्ट में वकील सोली जे सोराबजी का नाम भी शमिल हैं। 1977 से 80 तक भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल रहे वकील सोली जे सोराबजी ने भारत के लिए कई अतंरराष्ट्रीय मुकदमे लड़े हैं। जिनमें इन्हें जीत भी हासिल हुई हैं। यह प्रति हियरिंग में करीब 10--15 लाख रुपये लेते हैं। यह पद्म विभूषण जैसे बड़े अवॉर्डों से सम्मानित किए जा चुके हैं।

देश के पांच महंगे वकील,जिनकी साल भर की फीस से खड़ी हो जाए कंपनी

फली नरीमन:

वहीं देश के महंगे वकीलों में फली नरीमन भी हैं। 88 वर्षीय फली नरीमन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। ज्यादातर राजनीतिक दलों और बिजनेस फर्म के लिए केस लड़ते लड़ने वाले फली प्रति हियरिंग करीब 8-15 लाख रुपये फीस में लेते हैं। यह पद्म भूषण, पद्म विभूषण और ग्रुबर प्राइज ऑफ जस्टिस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

देश के पांच महंगे वकील,जिनकी साल भर की फीस से खड़ी हो जाए कंपनी

हरीश साल्वे:

इस लिस्ट में भला हरीश साल्वे का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। हरीश साल्वे 9 साल तक केंद्र सरकार में सॉलिसीटर जनरल के पद पर रहे।  सलमान खान के हिट एंड रन केस से लेकर रिलायंस, टाटा, आईटीसी और वोडोफोन जैसी कंपनियो के मामले भी ये लड़ते हैं। इनकी प्रति हियरिंग फीस करीब 6-15 लाख रुपये है।

देश के पांच महंगे वकील,जिनकी साल भर की फीस से खड़ी हो जाए कंपनी

अभिषेक मनु सिंघवी:

देश के 5 महंगे वकीलों में अभिषेक मनु सिंघवी भी हैं। 58 वर्षीय सिंघवी भारत के सबसे युवा अटॉर्नी जनरल माने जाते हैं क्योंकि इस पद पर महज 37 साल में आसीन हो गए गए थे। अंबानी भाइयों के कोर्ट वाले मामले में मुकेश अंबानी की पसंद अभिषेक ही थे। इसके अलावा अब तक कई बड़े मामले ये लड़ चके हैं। इनकी फीस प्रति हियरिंग करीब 6-15 लाख रुपये है।

Business News inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk