अमिताभ बच्चन:
मुंबई में अपने 70 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन। पत्नी जया बच्चन, दामाद निखिल नंदा, बेटी श्वेता, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन साथ में हैं
शाहरुख खान:
9 अगस्त, 2013 को मुंबई में ईद अल-फितर के अवसर पर अपने घर पर शाहरुख खान। बेटी सुहाना, बहन शहनाज, पत्नी गौरी और बेटा आर्यन खान साथ में हैं।
सलमान खान:
यह तस्वीर है 17 सितंबर, 2012 की। मुंबई में सलमान खान अपने घर पर बहन अलविरा, मां सलमा, पिता सलीम और बहन अर्पिता के साथ में हैं।
प्रियंका चोपड़ा:
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ। यह तस्वीर मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता में द मिलेनियम डोम, लंदन में प्रतियोगिता के समय की है।
आमिर खान:
9 जून, 2014 को मुंबई में अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की आत्मकथा के शुभारंभ के समय आमिर खान। इस दौरान साथ में मां ज़ीनत हुसैन और पत्नी किरण राव भी मौजूद है।
रणबीर कपूर:
3 सितंबर 2013 को मुंबई में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट की यह तस्वीर है। इसमें अभिनेता रणबीर कपूर के अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ मौजूद हैं।
कंगना रनोट:
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी मां आशा, बहन रंगोली और भाई अक्षत रनोट के साथ। यह तस्वीर 10 मई 2013 की है।
रितिक रोशन:
28 फरवरी, 2010 को मुंबई में अनिल अंबानी के साथ रितिक रोशन। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुजैन खान, पिता व फिल्म निर्माता राकेश रोशन व पिंकी रोशन भी साथ में मौजूद रहीं।
दीपिका पादुकोण:
यह तस्वीर इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 मैच में 16 मार्च 2010 की है। इसमें अभिनेत्री दीपिका अपने पिता प्रकाश पदुकोण, मां उज्जला पदुकोण और बहन अनीषा के साथ खड़ी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन:
15 मार्च 2008 को मुंबई में 7 वें वार्षिक सेलेर सीफरर अवार्ड्स के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन। इस दौरान उनके साथ पिता कृष्ण राय और मां वृंदा राय भी मौजूद रहीं। एक्ट्रेसेज जो फिल्मों में हुईं फ्लॉप तो बिजनेस में किया टॉप
ये हैं बॉलीवुड के सबसे ‘बकवास’ मूवी सीक्वल, जिन्हें बर्दाश्त कर पाना सबके बस की बात नहीं!
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk