कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

रोहित शर्मा: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 2008 में आईपीएल खेलना प्रारंभ किया और पहले डेक्कन चार्जेस फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 142 मैच खेले हैं। इन मैचों में रोहित ने 163 छक्के लगाये हैं। यानि वे गेल से करीब 100 छक्कों से पीछे हैं। इसके बावजूद उम्मीद की जा सकती है कि वे अपनी गति बढ़ायेंगे और गेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ीसुरेश रैना: इसके बादनंबर आता है सुरेश रैना का जो पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे और अब नयी टीम गुजरात लॉयंस से जुड़े हुए हैं। इन्होंने 147 मैंचों में 160 छक्के लगाये हैं।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

विराट कोहली: हालाकि टीम इंडिया के तीनों फार्मेट में कप्तान विराट कोहली ज्यादा छक्के लगाने के लिए फेमस नहीं हैं, फिर भी वे 148 छक्के लगा चुके हैं। 2008 से 2016 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा 139 मैंचों में किया है।
दिल से पाकिस्तानी है ये क्रिकेटर, होना चाहता है पाक सेना में शामिल

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

एबी डिबिलियर्स: दिल्ली डेयर डैविल्स के बाद कोहली और गेल के साथी के तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने 2008 से 2016 के बीच 120 मैच खेले और 141 छक्के लगाये। यदि डिबिलियर्स कुछ समय और खेलते रहे तो उनसे काफी उम्मीद की जा रही है कि वे गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

यूसुफ पठान: युसुफ पठान ने केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के लिए 134 मैच खेले हैं और 140 छक्के लगाये हैं। पठान का बल्लेबाजी करने का अंदाज देख कर उनसे भी उम्मीद की जा सकती हैं कि वे गेल को पीछे छोड़ सकते हैं।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी: धोनी का हैलिकाप्टर शॉट हमेशा ही उनके फैंस फेवरेट रहा है। धमाकेदार बल्लेबाजी और मैच फिनिशर के रूप बड़े शॉटस लगाने वाले एमएस ने चेन्नई सुपर किंग्स और अब नयी टीम राइजिंग पुणे सुपर जाइंटस के लिए खेलते हुए 143 मैंचों में 140 छक्के मारे हैं।
IPL टीम पंजाब के नए कप्तान मैक्सवेल पर छाया था कभी इस हसीना का जादू

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

डेविड वॉनर्र: ऑस्ट्रेलिया के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज और सुपर फील्डर डेविड वॉनर्र 100 मैच में 134 छक्के लगा चुके हैं। इनके खेलने का अंदाज ऐसा है कि किसी भी दिन ये चौके छक्कों की झड़ी लगा कर किसी भी मैच का रुख और रिकॉर्डस का लेखा जोखा बदल सकते हैं।  वॉनर्र दिल्ली डेयरडेविल्स और सन राइजेस हैदराबाद के लिए खेलते रहे हैं।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

युवराज सिंह: कैंसर जैसी बीमारी से जूझ कर भी अपना स्वाभाविक खेल खेलने की क्षमता बनाये रखने वाले युवराज सिंह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो चार आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुडे रहे हैं। दिल्ली डेयर डेविल्स, किंग्स इलेविन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए वे 108 मैंचों में 133 छक्के मार चुके हैं।

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

केविन पोलार्ड: मुबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ऑलराउंडर पोलार्ड भी कम खतरनाक नहीं रहे हैं। मैदान पर अपने एटिट्यूड के साथ साथ वे विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी चर्चित रहते हैं। पोलार्ड अब तक 106 मैचों में 125 छक्के लगा चुके हैं।
जब क्रिकेट के मैदान पर बने किस से लेकर हैट्रिक लेने तक ये 10 अनोखे रिकॉर्ड, आप भी पढ़ें

कौन तोड़ेगा ipl में सर्वाधिक छक्‍कों का गेल का रिकॉर्ड,ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

शेन वॉटसन: गेल को चुनौती देने वालों में आखिरी नंबर पर भी एक ऑल राउंडर ही है। वॉटसन भी धमाकेदार बल्ले बाजी करते हैं। उनसे भी ये उम्मीद इसीलिए की जा रही है क्योंकि उनमें ऐसी क्षमता है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए शेन अब तक 94 मैचों में 121 छक्के मार चुके हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk