बीते साल से ज्यादा प्रतिशत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि यूपी बोर्ड में इस बार हाईस्कूल में रायबरेली की सौम्या पटेल यूपी टॉपर है। सौम्या पटेल ने 98.67% के साथ टॉप किया है। सौम्या ने 592 अंक प्राप्त किये। वह रायबरेली की विब्ग्योर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। वहीं इंटर में बारबंकी की साक्षी वर्मा ने 98.20% के साथ बाजी मारी। साक्षी वर्मा ने कुल 491 अंक प्राप्त किए हैं इंटर की टॉपर साक्षी वर्मा रानी लक्ष्मी बाई कॉलेज बाराबंकी की छात्रा हैं। वहीं अब तक आए परिणामों के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 87.66 फीसदी रहा। जो कि पिछले साल की तुलना में काफी अच्छा है। बीते साल हाईस्कूल में पास प्रतिशत 83.77 था। रिजल्ट आने के बाद टॉपर्स को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

लड़कियों का रहा दबदबा

वहीं इंटरमीडिएट का इस साल 87.99 फीसदी है। जबकि बीते साल 88.83 था। सबसे खास बात तो यह है इस बार हाई स्कूल में 87.66 फ़ीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। हाईस्कूल 2016 की परिणामों पर नजर डालें तो लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 84.66 प्रतिशत लड़के और 92.48 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं इंटरमीडिएट में भी लड़कियों का ही दबदबा है।  इंटर में भी 84.22 प्रतिशत लड़के जबकि 92.48 प्रतिशत लडकियां  पास हुईं।

National News inextlive from India News Desk


हाईस्कूल में रायबरेली की सौम्या पटेल 98.67% और इंटर में बारबंकी की साक्षी वर्मा 98.20% ने बाजी मारी।

National News inextlive from India News Desk