- रोड पार कर रहे बच्चे को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

- उपचार के दौरान किशोर की दिल्ली के अस्पताल में मौत

- मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 

 

Hastinapur : भट्ठे के समीप टै्रक्टर ट्रॉली से कुचलकर घायल किशोर शंकर की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार व कालोनी में कोहराम मच गया। वहीं मृतक किशोर के दादा भगवान सहाय ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

यह है मामला

सोमवार शाम भगवान सहाय पौत्र शंकर जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भट्ठे के समीप तीव्र मोड़ पर पहुंचा। उसी दौरान गणेशपुर गांव की ओर से ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। उसके बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया।

 

परिजनों में कोहराम

मृतक के दादा भगवान सहाय ने बताया कि उनका पौत्र शंकर कक्षा पांच में पढ़ता था। अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक की माता संगीता को अभी उसकी मौत की खबर नहीं दी गई। परंतु फिर भी वह अपने पुत्र के साथ हुई दुर्घटना को याद कर बार बार बेहोश हो रही थी। उसके परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव हस्तिनापुर पहुंचेंगा।

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

 

परीक्षितगढ़ : आसिफाबाद मार्ग पर दो महिला ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को इलाज के मेरठ भिजवाया, जिनमें एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद चालक फरार

कस्बे के होली चौक मोहल्ला निवासी चमेली देवी व इलमकौर जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जब दोनों शाम करीब चार बजे वापस लौट रही थी तो आसिफाबाद मार्ग पर वे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में दोनों महिला गंभीर घायल हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। मौके पर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। रास्ते में चमेली देवी ने दम तोड़ दिया।

 

 

रोडवेज बस की चपेट में आकर दो किशोर घायल

 

KharKhoda : कस्बा स्थित ¨सडिकेट बैंक के सामने मंगलवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोर घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए पास ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

 

यह है मामला

पुलिस के अनुसार छतरी निवासी संजय पुत्र नरेंद्र अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह कस्बे से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ¨सडिकेट बैंक के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर दोनों किशोर घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।