- एग्जाम और मेले में उमड़ा पब्लिक का रेला

- गली, चौराहों के जाम होने पर हलकान हुए लोग

GORAKHPUR: सिटी में संडे को लगे जाम ने गोरखपुराइट्स का मूड खराब कर दिया। जाम से बचने के लिए लोग जितना भागे, उतना ही फंसते चले गए। चौराहों पर जाम देखकर रास्ता बदला तो गलियों में जाकर अटक गए। हर चौराहे, गली में ठेलमठेल मची रही। सुबह क्0 बजे से लेकर शाम सात बजे तक शहर का यही हाल रहा। जाम में फंसे लोगों ने अव्यवस्था को लेकर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

एग्जाम ने बढ़ाई भीड़, गायब रही ट्रैफिक पुलिस

संडे को कानूनगो और टीजीटी का एग्जाम था। दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए हजारों कैंडिडेट्स सिटी पहुंचे थे। सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आने लगी। बावजूद इसके भीड़ को नियंत्रित करने, उनको सही रास्ते भेजने, ट्रैफिक कंट्रोल करने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। परीक्षा केंद्रो तक अभ्यर्थी एक-एक करके पहुंचे लेकिन एग्जाम खत्म होने के बाद अचानक सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ से पूरा शहर ठसाठस हो गया। चौराहों के जाम होने के बाद गलियों में लोग फंस गए। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई। सिटी में रहने वाले कैंडिडेट्स भी दो से तीन घंटे बाद अपने घरों को पहुंचे।

सवारी छोड़कर पैदल भागे कैंडिडेट्स

सिटी में गंगेश, अलीनगर, विजय चौक, अग्रसेन तिराहा, बक्शीपुर, निजामपुर, तिवारीपुर, अलहदादपुर, बैंक रोड सहित कई जगहों पर जबर्दस्त जाम लगा रहा। दोपहर करीब क्ख् बजे गंगेश चौराहे के पास जाम लग गया। इसके बाद लोगों ने अगल-बगल की गलियों से निकलना चाहा। गलियों में जाकर लोग फंस गए। जल्दबाजी में लोग घंटे भर से ज्यादा फंसे रहे। जाम की वजह से दोपहर ढाई बजे से शुरू होने वाले एग्जाम में जाना भी कठिन हो गया। बाइक, टेंपो और रिक्शे से सेंटर पर जा रहे कैंडिडेट्स को पैदल चलना पड़ा। उधर गोरखनाथ मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले की तरफ व्हीकल जाने से गोरखनाथ और आसपास के मोहल्लों में जाम लगा रहा।

एग्जाम को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। आपाधापी के चक्कर में कुछ जगहों पर जाम लगने की सूचना आई। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक के स्मूथ बनाया।

रमाकांत प्रसाद, एसपी ट्रैफिक