-शहर के अलग अलग इलाकों में सुबह ऑफिस हॉवर में भीषण जाम लगने से लोग हुए परेशान

-डिप्टी सीएम का शहर में होना भी जाम लगने की बना वजह

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

पब्लिक को शहर में जाम के झाम से मुक्ति कैसे मिलेगी ये सवाल हर कोई कर रहा है? क्योंकि हर दिन जाम में फंसने के बाद लोग महंगे पेट्रोल और डीजल के जलने से जहां नाराज हैं वहीं अपने बजट के गड़बड़ाने से भी परेशान हैं। इसके बावजूद शहर में जाम को खत्म करने का फूलप्रूफ प्लान कोई नहीं बना पा रहा है। मंगलवार को भी लोगों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ा। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक सिटी के अलग अलग इलाकों में लगे जाम के चलते वाहन रेंगते रहे और पब्लिक धूप और गर्मी में बेहाल दिखी।

विकास कार्य कर रहे सत्यानाश

जाम की वजह जहां ट्रैफिक पुलिस और पुलिस का मिसमैनेजमेंट है। वहीं अलग अलग इलाकों में विकास कार्य के लिए सड़कों पर चल रही खोदाई भी जाम की वजह बन रही है। इसके अलावा मंगलवार को शहर में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का होना भी जाम का झाम बढ़ा गया। नदेसर, अंधरापुल, मलदहिया, फातमान रोड, सिगरा, रथयात्रा समेत कमच्छा और भेलूपुर इलाके जाम में बुरी तरह से जकड़े रहे। सुबह 10 बजे जाम के कारण ऑफिस जाने वालों को ज्यादा टेंशन हुई। वहीं दर्जनों स्कूल बसें, एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।