-प्रवर्तन माह में बरेली पुलिस ने 6754 किए चालान,

-75 लाख की जगह 67,39,350 का टारगेट किया पूरा

BAREILLY: ट्रैफिक रूल्स ब्रेक करने वालों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। प्रवर्तन माह के बाद अब एक माह तक ट्रैफिक मंथ चलाया जाएगा। इसके तहत पब्लिक को अवेयर करने के साथ चालान भी किए जाएंगे। अक्टूबर माह में चले प्रवर्तन माह में बरेली पुलिस ने 6754 चालान कर 67,39,350 कर टारगेट पूरा कर लिया है। इस दौरान सबसे ज्यादा हेलमेट, डीएल और बीमा के बिना गाड़ी चलाने वाले पकड़े गए। ट्यूजडे को ट्रैफिक मंथ की शुरुआत कर दी गई लेकिन इसकी विधिवत शुरुआत 4 नवंबर से होगी।

सस्पेंशन की वजह से रफ्तार हुइर् थी स्लो

अक्टूबर माह में यूपी पुलिस को एक माह तक इनफोर्समेंट अभियान चलाने का निर्देश मिला था। इसके तहत विदाउट हेलमेट, विदाउट सीट बेल्ट, विदाउट डीएल समेत 11 ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के चालान करने थे। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस को भी शामिल किया गया था। बरेली पुलिस को 75 लाख रुपए का शमन शुल्क वसूलने का टारगेट मिला था। मंथ के लास्ट वीक में फरीदपुर में ट्रक ड्राइवरों और व्यापारियों के हंगामे और रामगंगा पर आईजी के जाम में फंसने के बाद चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंड करने के बाद अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। जिसके चलते पुलिस सिर्फ 67,39,370 का ही टारगेट पूरा कर सकी।

सिविल पुलिस अभियान में िनकली आगे

अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने 3207 चालान करते हुए 16,53,050 रुपए और सिविल पुलिस ने 3547 चालान करते हुए 50,86,300 रुपए का शमन शुल्क वसूला है। ट्रैफिक पुलिस को 20 लाख रुपए और सिविल पुलिस को 45 लाख रुपए का टारगेट दिया गया था। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस साढ़े 3 लाख और सिविल पुलिस करीब साढ़े 4 लाख रुपए टारगेट से पीछे रह गई। लास्ट टाइम में अभियान तेज रहता तो टारगेट आसानी से पूरा किया जा सकता था।

रूल्स चालान श्ामन शुल्क

विदाउट हेल्मेट 2,334 6,71,650

विदाउट डीएल 1,483 11,30,700

विदाउट इंश्योरेंस 1,038 17,83,400

रांग साइड 653 12,72,600

ट्रिपल राइडिंग 631 4,78,300

विदाउट सीट बेल्ट 246 4,56,650

विदाउट नंबर प्लेट 151 4,51,100

रॉंग पार्किंग 114 1,55,950

ओवर स्पीड 52 48,700

मोबाइल यूज 43 2,88,800

ड्रंक एंड ड्राइव 09 1,500

टोटल 6754 67,39,350

प्रवर्तन माह में ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस ने अभियान के तहत एक्शन लिया है। इस दौरान 67 लाख से अधिक की वसूली की गई। अब एक माह का ट्रैफिक माह चलाया जाएगा।

ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक बरेली