-ट्रैफिक पुलिस की ओर से की गई शुरुआत

BAREILLY: घर बैठे सिटी के ट्रैफिक का हाल अब गूगल मैप के जरिए जानिए। बरेली के ट्रैफिक का हाल भी अब गूगल मैप पर अपलोड किया जा रहा है। बरेली समेत प्रदेश की 12 महानगरों में इसकी शुरुआत की गई है।

ट्रैफिक सुधारने का प्रयास

ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने और पब्लिक को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके लिए सोशल साइट्स फेसबुक और ट्विटर का यूज किया जा रहा है। सिटी में जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जा रहे हैं। पब्लिक घर से निकलने के बाद जाम में न फंसे इसके लिए वह ऑनलाइन ही ट्रैफिक का हाल जान सकता है। सोशल साइट के बाद अब गूगल मैप से भी पब्लिक ट्रैफिक का हाल जान सकती है।

अभी लखनऊ से हो रही अपडेट

गूगल मैप पर बरेली ओपन करने पर नीचे ट्रैफिक का ऑप्शन आता है। गूगल मैप पर रोड पर ग्रीन, रेड, ऐलो लाइन बनी होती है। ग्रीन का मतलब होता है कि रोड क्लियर है और रेड का मतलब हेवी ट्रैफिक है। इसके अलावा येलो का मतलब स्लो ट्रैफिक है। अभी बरेली के ट्रैफिक की पूरी अपडेट मैप पर अपलोड नहीं हो रही है। अभी लखनऊ की टीम बरेली ट्रैफिक पुलिस द्वारा फेसबुक पर की गई अपडेट के आधार पर मैप पर अपडेट अपलोड कर रही है।

गूगल मैप पर ट्रैफिक का हाल शुरू कर दिया गया है। अभी लखनऊ की टीम फेसबुक पर डाली जा रही अपडेट को अपलोड कर रही है। जल्द ही बरेली से ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक बरेली