Meerut : परतापुर बाईपास पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का काफिला भी जाम में फंस गया। पता लगते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। जैसे-तैसे 15 मिनट बाद काफिले को जाम से निकाल आगे रवाना किया गया।

शाम को गहराई समस्या

गुरुवार को सहालग में जाम का झाम और बढ़ गया। शहर की सभी सड़कों पर यातायात व्यवस्था रेंगती नजर आई। सबसे बुरे हालात दिल्ली रोड पर देखने को मिले। बेगमपुल से लेकर मोदीनगर के बीच जगह-जगह लगे जाम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। शाम को जब बरातों के निकलने का क्रम शुरु हुआ तो समस्या और गहरा गई। बैंड बाजे के पीछे वाहनों के पहिये थम गए। उन्हें आगे निकलने के बमुश्किल रास्ता मिल सका।

चुनावी ड्यूटी के चलते दो दिनों आधा दर्जन ट्रैफिककर्मी ही शहर संभाल रहे थे। मतदान के बाद करीब 70 कर्मचारियों को बुला लिया गया है।

संजीव वायपेयी, एसपी ट्रैफिक