- ट्रेन पर किया पथराव, दो यात्रियों का सिर फूटा

- स्टूडेंट्स ने एस-5 के पैसेंजर के साथ की मारपीट

- सीट पर कर लिया था कब्जा

ALLAHABAD: इसे रेल एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही कहें या फिर ट्रेन में यात्रा करने वाले लोकल पैसेंजर्स की गुंडई कि बार-बार गोदान एक्सप्रेस में सवार यात्री पीटे जा रहे हैं। रेल एडमिनिस्ट्रेशन चुप है। न तो ट्रेन में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है और न ही पैसेंजर्स से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। शनिवार को गोदान एक्सप्रेस में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ यात्रियों की पिटाई हुई थी। सोमवार को गोदान एक्सप्रेस में ही सीट को लेकर एक बार फिर युवकों के समूह ने कुछ यात्रियों की पिटाई कर दी।

तीन दिन में दूसरी बार हुई घटना

छपरा से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में तीन दिन के अंदर ये दूसरी घटना हुई है। जब ट्रेन में सवार पैसेंजर से मारपीट की गई है। शुक्रवार को गोदान एक्सप्रेस के ही एस-8 कोच में सवार एक किशोरी की कुछ लड़के वीडियो क्लीपिंग बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर लड़कों ने किशोरी के भाई की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया था। सोमवार को फिर मारपीट की ऐसी ही घटना हुई। यात्रियों की पिटाई हुई।

सीट को लेकर हुआ बवाल

छपरा से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में सोमवार को जंघई स्टेशन से एस-8 कोच में तीन पुरुष और दो महिलाओं के साथ पांच लोग सवार हुए। जिन्हें मुंबई जाना था। ख्ख् से लेकर ख्म् नंबर बर्थ पैसेंजर के नाम एलाट था। लेकिन उस पर पहले से कुछ लड़के बैठे थे। सूत्रों की मानें तो यात्रियों ने जब लड़कों से सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने हटने से मना कर दिया। जिसको लेकर लड़कों और पैसेंजर के बीच कहा-सुनी हुई।

प्रयाग में कर दिया पथराव

जंघई से रवाना होने के बाद थोड़ी देर में गोदान प्रयाग स्टेशन पर पहुंच गई। जहां पहले से करीब भ्0 से अधिक लड़के खड़े थे। जिन्हें ट्रेन में सवार लड़कों ने बुला लिया था। जैसे ही ट्रेन चल़ी। लड़कों ने ट्रेन में घुस कर जंघई से सवार हुए यात्रियों को पीटा और ट्रेन पर पथराव किया। पिटाई के बाद युवक भाग निकले। लेकिन जीआरपी या आरपीएफ का कोई जवान पैसेंजर को बचाने नहीं आया। शाम को करीब पांच बजे जब ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंची तो घायल यात्रियों ने जीआरपी के जवानों को घटना की जानकारी दी। कुछ जवान और एसआई मौके पर पहुंचे। पैसेंजर से बातचीत की और उन्हें अपने साथ थाने ले गए।

गोदान एक्सप्रेस में मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है.मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है

-वशिष्ठ सिंह यादव जीआरपी इंचार्ज