RANCHI: झारखंड में अभी कोहरा ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है कि विजिबिलिटी थोड़ी कम होते ही रांची पहुंचने वाली ट्रेनों की चाल लड़खड़ा गई हैं। नई दिल्ली व बिहार से आने वाली अधिकतर ट्रेनें ख् से ब् घंटे देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो क्0 से फ्0 घंटे तक लेट चल रही हैं। यानी एक दिन और आधी रात तक ट्रेनें लेट हैं। इससे पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पाला गिरना तो अभी बाकी ही है।

तीन बार राजधानी री शिड्यूल

नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पिछले तीन दिनों में तीन बार री शिड्यूल किया गया है। रविवार को शाम के पांच बज कर क्0 मिनट पर खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस रात के क्0 बज कर क्0 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व शनिवार को यह ट्रेन रात के 8.फ्0 बजे खुली थी। गुरुवार को भी राजधानी एक्सप्रेस देर से रांची पहुंचने की वजह से री शिड्यूल हुई थी।

देर से रांची पहुंच रहीं ट्रेनें

रेल अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से देर से रांची पहुंच रही हैं। एक तो ट्रेन देर से रांची पहुंचती है, उसके बाद कोच की साफ-सफाई, वाटर फीलिंग और मेंटेनेंस में तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। इस वजह से ट्रेनों को री शिड्यूल किया जाता है।

धुंध से विजिबिलिटी कम

अचानक हुए कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों की रफ्तार कम होती जा रही है। आलम यह है कि नई दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनें भ् घंटे से क्भ् घंटे तक लेट चल रही हैं। कोहरे के कारण हाईवे और अंदरूनी मागरें पर भी विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है। इधर, कोहरे से ठंड भी अचानक बढ़ गई है।

रविवार को ट्रेनें जो री शिड्यूल हुई

ट्रेन निर्धारित समय रीशिड्यूल

राउरकेला मुरी एक्सप्रेस क्फ्.भ्भ् क्क्.फ्भ्

रांची नई दिल्ली राजधानी एक्स. क्7.क्0 ख्ख्.क्0

हटिया यशवंतपुर एक्स. क्8.ख्भ् म्.ख्भ्