- गाजियाबाद मेरठ सहारनपुर मार्ग पर सब वेज की निर्माण से ट्रेनें बाधित

Meerut । गाजियाबाद-मेरठ- सहारनपुर रेल सेक्शन पर सीमित ऊंचाई वाले सबवेज के निर्माण के चलते मंगलवार को सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इस रूट पर कई ट्रेनों को रद किया गया। इससे दिल्ली-सहारनपुर रुट पर चलने वाले दैनिक यात्री परेशान रहे।

कई घंटे रहा ब्लॉकेज

सब वेज पर निर्माण कार्य के चलते दिल्ली सहारनपुर रुट पर मंगलवार को करीब साढे़ पांच घंटे के 2 ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए। इस ब्लॉकेज के चलते अधिकतर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद रहा।

यहां चला निमार्ण कार्य-

- रोहना कलां-देवबंद के बीच समपार संख्या 63, 66

- खतौली-मंसूरपुर के बीच समपार संख्या 47

- मंसूरपुर,जडौदा नाड़ा के बीच समपार संख्या 49

ये ट्रेनें हुई निरस्त-

-14522-14521 अम्बाला-दिल्ली जंक्शन, अम्बाला एक्सप्रेस

- 64559 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर ईएमयू

ये ट्रेनें आंशिक रुप से रद-

- 64562 अम्बाला-दिल्ली जंक्शन

- 64561 दिल्ली जंक्शन- अम्बाला एमईएमयू

- 54472 ऋषिकेश -दिल्ली जंक्शन- एमईएमयू

- 54304 कालका-दिल्ली जंक्शन- एमईएमयू

इन ट्रेनों का हुआ विनियमन-

ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को रोककर चलाया गया, जिसमें- रेलगाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस को गाजियाबाद व बामनहेरी स्टेशन के बीच 20 मिनट रोककर चलाया गया। वहीं, 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनस देहरादून एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल पर 60 मिनट के लिए विनियमित किया गया। वहीं ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर -इलाहाबाद एक्सप्रेस को सहारनपुर व तलहेरी बुजुर्ग स्टेशनों के बीच 20 मिनट रोककर चलाया गया।

वर्जन-

दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर सीमित ऊंचाई वाले सबवेज का निर्माण कार्य बुधवार से शुरु हो गया। 7 नवंबर के बाद अब दोबारा 14 नवंबर को इन स्थानों पर निर्माण कार्य चलेगा। इसके तहत कुछ ट्रेनों को आंशिक और पूर्ण रुप से रदद किया गया है। ब्लॉकेज केवल दो दिन के लिए रहेगा।

- नीरज शर्मा, सीपीआरओ रेलवे

कोटस-

सहारनपुर जाने वाले रुट पर ट्रेनों का संचालन बंद है ऐसे में वाया हरिद्वार सहारनपुर जाने का ही विकल्प बचा है लेकिन वह काफी लंबा पडेगा।

- राहुल, यात्री

केवल पैसेंजर ट्रेनों को ही रद किया गया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों के लिए केवल रोडवेज बस ही बेहतर विकल्प है।

- विक्की, यात्री

सब वेज भी जरुरी हैं। ऐसा नही है कि लंबे टाइम तक के लिए ट्रेन रद हुई है। केवल एक दिन की बात है।

- राजीव,यात्री