--पुरूलिया में चल रहा है मेंटेनेंस का काम

--ढाई घंटे देर से रांची आई गरीब रथ एक्सप्रेस

RANCHI

रांची से जानेवाली हटिया-खड़गपुर पैसेंजर शुक्रवार को पुरूलिया से ही वापस लौट गई। पुरूलिया में रेलवे द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, इस वजह से ट्रेन को वहीं से रांची वापस लौटा दिया गया। ऐसे में इस रूट पर सफर करनेवाले पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से दिल्ली-रांची गरीब रथ भी ढाई घंटे देरी से रांची आई। इसके अलावा जम्मूतवी भी अपने निर्धारित समय से देर से रांची पहुंची।

मुरी होकर जाएगी

हटिया से पुरी जाने वाली क्8ब्भ्क् तपस्विनी एक्सप्रेस क्ख् जुलाई तक मुरी से होते हुए पुरी जाएगी। बंडामुंडा और राउरकेला में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस वजह से आने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस क्8ब्भ्ख् भी इसी रूट से आएगी। मेंटेनेंस की वजह से इस ट्रेन का रूट बदला गया है। इसके अलावा रांची से खुलनेवाली भ्8म्भ्9 को क्ख् जुलाई तक कैंसिल कर दिया गया है।

आपरेशन मुस्कान में छुड़ाए गए भ्क् बच्चें

अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को राज्य भर से भ्क् बच्चों को मुक्त कराया गया। इनमें से बोकारो के क्8, दुमका के पांच, धनबाद के चार, गोड्डा के क्म्, रांची के चार और चाईबासा के तीन बच्चों को मुक्त कराया गया है। सीआईडी आईजी संपत मीणा के मुताबिक, पुलिस ने बेंगलुरु के ख्भ्, भागलपुर, बिहार के दो, वेस्ट बंगाल मुर्शिदाबाद के एक बच्चे को भी बरामद किया है।

आज होगी आंशिक जलापूर्ति

बूटी जलागार में शुक्रवार को दस घंटे बिजली गुल रही। जिसके कारण पूरे दिन शहर में वाटर सप्लाई नहीं हो सकी। बरसात के दिन में भी लोगों को पानी नहीं मिल पाया। गौरतलब हो कि बूटी जलागार में सुबह 7.फ्0 बजे से लेकर भ्.ख्फ् बजे तक लाइट नहीं थी। वहीं कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह का कहना है कि अगर लाइट रात में आठ बजे तक नहीं आती है तो वाटर सप्लाई में समस्या हो सकती है। वहीं शनिवार को भी रांची शहर में आंशिक जलापूर्ति की संभावना है।