- कुतुबखाना से बांस मंडी होते हुए श्यामतगंज तक विवादों के बीच चला अतिक्रमण अभियान

- दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान रोकने का किया प्रयास, मौजूद फोर्स ने संभाला माहौल

<- कुतुबखाना से बांस मंडी होते हुए श्यामतगंज तक विवादों के बीच चला अतिक्रमण अभियान

- दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान रोकने का किया प्रयास, मौजूद फोर्स ने संभाला माहौल

BAREILLY:

BAREILLY:

नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ थर्सडे को बांस मंडी के दुकानदार लामबंद हो गए। नाराज दुकानदारों ने मेयर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दुकानदार फ्0 वर्ष से ज्यादा पुरानी दुकान के अचानक ध्वस्तीकरण को एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जेसीबी के सामने लेट गए और मेयर के खिलाफ नारे भी लगाए। अभियान प्रभारी व अन्य नगर निगम कर्मचारियों ने हंगामे को काबू करने करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। मौजूद फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर अभियान चलवाया।

जबरन दुकान तोड़ने का आरोप

नगर आयुक्त के आदेश पर मंडे को कुतुबखाना सब्जी मंडी से बांस मंडी होते हुए श्यामतगंज मार्केट तक अभियान चला। कुतुबखाना से सब्जी मंडी तक तो हल्के फुल्के विरोध के बीच अभियान चलता रहा लेकिन इसके बाद माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। बांस मंडी के कुदरत उल्ला रोड पर जैसे ही जेसीबी ने साबरी सिल्क स्टोर के सामने जेसीबी ने अवैध चबूतरा ध्वस्त किया तभी पूरी टीम को वहां के दुकानदारों ने घेर लिया। इसके बाद टीम के साथ नबी क्लाथ, बॉबी सिल्क स्टोर, टीन शेड दुकान, दाना गारमेंट, अनामिका क्लाथ हाउस समेत सभी के अवैध निर्माण ध्वस्त करने के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।

कुतुबखाना से वापस लौटी टीम

भारी हंगामा, विवाद, विरोध और नारेबाजी के चलते टीम ने शाम भ् बजे तक अवैध कब्जा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया, लेकिन विरोध बढ़ने के बाद टीम आधा अभियान चलाने के बाद वापस लौट आई और नगर आयुक्त को मामले से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने टीम को ट्यूजडे को फिर से अभियान जहां रोका था वहीं से चलाने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, देर रात मेयर के आदेश पर अवैध होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चलाया गया। रात करीब क्0 बजे तक चलाए गए अभियान में शहर के विभिन्न इलाकों से करीब दर्जन भर होर्डिग्स उखाड़े गए।