- व्यक्ति के समृद्धि के लिए जरूरी हैं पौधे, हरियाली बढ़ायें

BAREILLY:

पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं और मानव का जीवन संवारते हैं। वास्तु के अनुसार घर में भी पौधे लगाए जा सकते हैं। यदि कुछ पौधों को नियमानुसार लगाया जाए तो वे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पौधे धन, समृद्धि व सुख-शांति के कारक होते हैं, लेकिन इसके बाद व्यक्ति इनसे दूरी बनाए हुए है। जरूरत है, तो हमें पेड़-पौधों को सहेजने की। ताकि, हमारा भविष्य उज्ज्वल रहे।

छाया में जीवन होगा समृद्ध

'नीम राणा' एंवॉयरमेंट का बिगड़ा हुआ संतुलन बनाने का काम करेगा। इसकी छाया में हर कोई समृद्ध रहेगा। साथ ही जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगा। रामा-श्यामा पेपर मिल के डायरेक्टर दिनेश गोयल ने फ्राइडे को अपने हाथों से पौधे लगाते हुए नए मेहमान का खुशी-खुशी स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने रखा 'नीम राणा'। दिनेश गोयल ने कहा सिर्फ पौधे लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। उसकी परवरिश और देखरेख भी हमारा कर्तव्य हैं, जिसके संरक्षण में मानव जीवन विकास की ओर अग्रसर हो सके।

पेड़ जो व्यक्ति का संवारता है फ्यूचर

फ्यूचर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गुप्ता ने भी नए मेहमान का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने रखा 'फ्यूचर'। मुकेश गुप्ता ने कहा पेड़ा-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी -बूटियां और लकडि़यां देते हैं। घर के आस-पास पौधे लगाने से भू-क्षरण, धूल आदि से बचा जा सकता सकता है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे जरूर लगाने चाहिए। इससे व्यक्ति को भविष्य सुनहरा होता है। इसी की वजह से मैंने पौधे को नाम दिया हैं फ्यूचर।

मानव जीवन हरियाली पर निर्भर

एडटेक मीडिया एजेंसी के एमडी राजीव तनेजा ने भी फ्राइडे को पौधे लगाए। इस दौरान इनके बेटे कुनाल तनेजा भी मौजूद रहे। राजीव तनेजा ने पौधे लगाने के बाद उसका नामकरण भी किया। उन्होंने पौधे को प्यार से पुकारने के लिए 'प्रतीक' नाम दिया। जो व्यक्ति के स्वस्थ रहने का प्रतीक है। उन्होंने कहा पौधे से ही जीवन को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण मिलता है। पौधा बड़ा होगा तो जितनी खुशी स्वयं को होगी उससे ज्यादा बड़ी बात है कि समाज को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। मानव जीवन की श्रृंखला पेड़, वायु और जल पर ही निर्भर है।