बरेली: पर्यावरण को बचाने की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। बरेली के अफसरान हर रोज अपने ऑफिस और घरों में न सिर्फ औषधीय पौधे लगा रहे हैं। बल्कि पब्लिक को भी पौधे लगाने के लिए अवेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने पर्यावरण संरक्षण की जो मुहिम छेड़ी है, वह सफलता के मुकाम की ओर पहुंच रही है। संडे को अफसरों ने अपने सरकारी आवास के कैंपस और आफिस कैंपस में भी छुट्टी के दिन पौधरोपण किया, और बेटा और बेटी की तरह पौधों की सेवा करने की शपथ ली। एनईआर के वरिष्ठ वित्त नियंत्रक विनीत द्विवेदी ने पौधरोपण करने के बाद नन्हें पौधे को अर्जुन नाम दिया, सीओ नीति द्विवेदी ने पौधे को पार्थ नाम दिया, वहीं जिला मनोरंजन कर अधिकारी हनोमान सिंह ने भी पौधरोपण के बाद पौधे को पारिजात नाम दिया।

BAREILLY :

पर्यावरण प्रकृति का वरदान है

एनईआर के वरिष्ठ वित्त नियंत्रक विनीत द्विवेदी ने अर्जुन के औषधीय पौधे को अपने कैंपस के गार्डन में जगह दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को पेड़ों से हरा-भरा रखना मानव का कर्तव्य है। वर्तमान समय में यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए तो ग्लोबल वार्मिग को काफी हद तक रोकने में मदद होगी। उन्होंने अपने नन्हें मेहमान का नाम पार्थ रखा, और कहा कि यह मेरे बेटे का नाम है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी पौधों को कैंपस और आफिस के गार्डन में लगा चुके हैं।

प्रकृति का वरदान है पेड़

सीओ नीति द्विवेदी ने नीम के पौधे को अपने आवासीय कैंपस में नीम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए पेड़ संजीवनी है, जिसकी रक्षा करना सभी का फर्ज है। बताया कि पर्यावरण दिवस पर भी उन्होंने आफिस में पौधरोपण किया था। वहीं, अभी और कई पौधे लगाने की योजना बनाए हुए हैं। कहा कि हमें दूसरों से पौधे लगाने की उम्मीद रखने की बजाय खुद से ही कई पौधे लगाने का प्रयास करना चाहिए। नीति द्विवेदी ने अपने नन्हें मेहमान का नाम अर्जुन रखा। इसके साथ ही उन्होंनें मौजूद माली से पौधों की हिफाजत के निदर्1ेश दिए।

अर्जुन ने रोपा थ्ा पारिजात

संसार में पेड़ ही हैं जो मनुष्यों और पर्यावरण के लिए वरदान हैं। क्योंकि पेड़ों से ही मनुष्य को शुद्ध आक्सीजन मिलती है, पर पेड़ नहीं तो विकट संकट मानव सभ्यता के सामने आएगा। जिला मनोरंजन कर अधिकारी हनोमान सिंह ने आफिस कैंपस स्थित गार्डन में अर्जुन का पौधा लगाते हुए यह बातें कहीं। उनके साथ आफिस के कार्यालय सहायक मोहम्मद कामरान और अकरम भी मौजूद रहे। पौधा लगाने के बाद उन्होंने कहा कि वह इसी देखभाल भी खुद करेंगे।

जनता की आवाज

पेड़ ही पर्यावरण की जान और पृथ्वी की शान हैं। मनुष्य को चाहिए कि पर्यावरण को बचाकर रखे जिससे जीव जन्तुओं को बचाया जा सकता है। हम सभी को पेड़ लगाने की पहल करनी चाहिए।

जितेन्द्र, बिजनेसमैन

---------

पौधे लगाने की पहल दूसरों से करने की बजाय खुद ही करनी होगी। लोग सिर्फ बातें करते हैं पर पेड़ नहीं लगाते। अब बात नहीं पौधे लगाकर दिखाना होगा।

शुभम्, स्टूडेंट

हमें अपने घर के गार्डन में जहां भी जगह मिले पौधे लगाना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण से ही मनुष्य का जीवन है। यदि पर्यावरण नहीं होगा तो मनुष्य और जीव जन्तुओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा।

अंकुर, बिजनेसमैन

पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं। तपते जा रहे पारा को काबू करने के लिए एसी नहीं बल्कि पेड़ों की जरूरत है। ताकि पर्यावरण शुद्ध और तापमान सामान्य बना रहे।

अजय, प्रोफेसर