तूफानी करने वाला रहा

ट्रोजन हॉर्स आज एक कंप्यूटर प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम खुद को कंप्यूटर में एक safe application की तरह छिपाता है और यह उसके लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे कंप्यूटर को काफी खतरा होता है। जिससे आज यह एक खतरनाक वायरस के रूप में जाना जाता है। ऐसे में एक बात तो साफ है कि ट्रोजन हॉर्स हमेशा से ही कुछ तूफानी करने वाला रहा है। इतिहास इसका गवाह है। कहा जाता है कि 24 अप्रैल 1184 बीसी में इसने ट्रॉय किले को भी भेदने भी एक अहम भूमका अदा की थी।

trojan horse : यह नाम कंप्‍यूटर वायरस का ही नहीं,उस घोड़े का भी था जिसने भेदा था ट्रॉय का किला

लकड़ी का घोड़ा बनाया

ट्रॉय के राजकुमार पेरिस स्पार्टा की रानी को लेकर ट्रॉय शहर आ गए थे। ट्रॉय के राजकुमार की यह हरकत स्पार्टा के राजा को बरदाश्त नहीं हुई। वह अपनी रानी को वापस लाने के लिए एक बड़ी सेना के साथ ट्रॉय पहुंचे थे। ट्रॉय शहर ऊंची-ऊंची दीवरों से घिरा था। जिससे उस किले के मुख्यद्वार तक पहुंच पाना काफी मुश्िकल था। काफी दिनों तक लड़ाई हुई फिर भी सफलता मिलती नहीं दिख रही थी। इसके बाद स्पार्टा के राजा ने कुछ सैनिकों के साथ मिलकर एक योजना बनाई। इस योजना के तहत एक लकड़ी का घोड़ा बनाया गया। जिसका एक गुप्त द्वार भी था। इस घोड़े के अंदर होशियार सिपाहियों को बैठाया गया। इसके बाद उसे वहीं ट्रॉय के किले के पास छोड़ दिया था।

trojan horse : यह नाम कंप्‍यूटर वायरस का ही नहीं,उस घोड़े का भी था जिसने भेदा था ट्रॉय का किला

मुख्यद्वार खोल दिया

ऐसे में ट्रॉय के निवासियों को लगा कि अब स्पार्टा के सैनिक यहां से हार मानकर चले गए हैं। वे लोग खुशियां मनाने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने मुख्य द्वार के पास खड़े इस घोड़े को भी उपहार समझकर अंदर कर लिया। वहीं घोड़े के अंदर मौजूद सिपाहियों ने अंदर पहुंचने के बाद देखा कि सभी सिपाही सो गए तो चुपके से किले का मुख्यद्वार खोल दिया। इसके बाद योजना के मुताबिक उनके सैनिक किले के अंदर पहुंच गए। काफी भयंकर युद्ध हुआ जिसमें ट्रॉय के सैनिकों की हार हुई और स्पार्टा के राजा अपनी रानी को सुरक्षित बचाकर उन्हें अपने साथ ले जाने में सफल हुए। ऐसे में किला भेद में मदद करने वाले इस घोड़े को बाद में ट्रोजन हॉर्स नाम दिया गया। जो आज कंप्यूटर को भेदने का काम करता है।

शेक्सपियर का बॉलीवुड से है गहरा कनेक्शन, ओथॅलो का दोस्त यहां बना लंगड़ा त्यागी

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk