- हर हालात में पहली अगस्त से शीशमबाड़ा शिफ्ट किया जाना है कूड़ा

-कूड़े के ट्रांसफर के लिए भी चिन्हित किये गये स्टेशन

DEHRADUN: शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़ा शिफ्ट करने की अवधि मात्र एक सप्ताह रह गयी है। इसके लिए मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कार्यदायी कंपनी को निर्देशित किया है कि यदि सहस्त्रधारा डंपिंग जोन के कूड़े को लेने से इंकार किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निगम के मुताबिक हर हाल में पहली अगस्त से शीशमबाड़ा में कूड़े को शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए निगम ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन भी चिन्हित कर दिये हैं। हालांकि निगम का ये भी कहना है कि जिस हिसाब से निर्माण कार्य किया जाना था, कंपनी उस हिसाब से नहीं कर पा रही।

दो माह का लगेगा अतिरिक्त समय

जहां निगम ने साफ शब्दों में कंपनी को कूड़ा न लेने पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं कंपनी का कहना है कि शीशमबाड़ा प्रोजेक्ट पर लगभग दो माह का अतिरिक्त समय लगेगा।

कूड़ा स्टेशन किए निगम ने तैयार

कूड़ा शिफ्टिंग को लेकर निगम ने ट्रांसफर स्टेशन भी चिन्हित कर दिए हैं। निगम की ओर से बनाये गये कूड़ा स्टेशन कारगी, धोरणखास, कौलागढ़, गोविन्दगढ़ को चिन्हित किया गया है। इन स्टेशनों पर डोर-टू-डोर कूड़ा भी शिफ्ट किया जायेगा।

ब्ख् करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए पहले ख्भ् लाख की धनराशि रखी गयी थी। लेकिन बाद में रकम को बढ़ा कर ब्ख् लाख कर दी गयी है।

कूड़े से बनाई जायेगी खाद

शहर का कूड़ा भी बेकार नहीं जायेगा। कूड़े को प्रोसेसिंग प्लांट में डालकर खाद बनाई जायेगी। इस खाद को कंपनी अपने स्तर से बाजार में बेचेगी।

अभी कंपनी की ओर से सिविल वर्क पूरा किया गया है। कूड़े को शिफ्ट करने में और वक्त लगेगा। हालांकि कंपनी निर्माण कार्य को तेजी से कर रही है।

मोहित द्विवेदी, साइड इंचार्ज, रैमैक्सी कंपनी

-------------

कंपनी को हर हालात में पहली अगस्त तक कूडे को लेना होगा। यदि कूड़ा लेने से इंकार किया जाता है, तो कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पिछले दिनों निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया था। निर्माण कार्य डीला से चल रहा था। कंपनी को निर्माण कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया था।

विनोद चमोली, मेयर