ALLAHABAD: सिलका सैंड के फेमस बिजनेसमैन सिविल लाइंस निवासी यासिर औसाफ पर 24 सितंबर की देर रात धोबीघाट चौराहे के समीप बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की गई। हमलावरों की नियति भांपते हुए वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाए। सिविल लाइंस पुलिस को उन्होंने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने हरियाणा विधायक के बेटे पर शक जताया है। साल भर पहले हरियाणा में उन्हें किडनैप करके पांच लाख रुपए की लूट की गई थी।

 

हरियाणा विधायक के बेटे पर शक

यासिर औसाफ ने 29 सितंबर को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस को दिए गए तहरीर में उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अशोक नगर से अपनी होंडा सिटी कार से लौट रहे थे। एजी ऑफिस चौराहे से आगे बढ़ते ही पीछे से आए बोलेरो सवारों उनकी कार में टक्कर मारने की कोशिश करने लगे। जिस पर वह कार भगा कर धोबी घाट चौराहे के पास आ गए। वह आगे बढ़ते कि बिना नंबर की उसी बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। वह नीचे उतर कर कार देखने लगे तो बोलेरो ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। अंधेरा होने के कारण बोलेरो सवारों का वे चेहरा नहीं पहचान सके। उन्होंने यह हमला हरियाणा हुई घटना से जुड़ा बताया और हरियाणा विधायक के बेटे पर शक जताया है।