सुलग्ना चटर्जी
कई टीवी सीरियलों में नजर आईं एक्ट्रेस सुलग्ना चटर्जी भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। सुलग्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर व्हॉट्सएप्प चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस भयावह हादसे के बारे में बताया है। इस चैट को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि एक्टिंग की दुनिया में काम कर पाना इतना आसान नहीं होता। सुलग्ना बताती हैं कि, इस तरह के ऑफर्स इतने कॉमन होते हैं कि फिर आपको इनसे फर्क पड़ना बंद हो जाता है।
वारालक्ष्मी सरत कुमार
तमिल एक्ट्रेस वारालक्ष्मी सरत कुमार ने एक नामी चैनल के प्रोग्रामिंग हैड पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक बड़े चैनल के एक्जीक्यूटिव ने उनसे बाहर मिलने के लिए पूछा था कि क्या वह उनसे मिल सकती हैं। इस पर उन्होंने उनसे पूछा कि किस काम के सिलसिले में। इस पर चैनल के एक्जीक्यूटिव ने तुंरत जवाब दिया कि नहीं कोई काम नहीं बस कुछ और चीजों के लिए मिलना था। यह सुनकर उन्हें गुस्सा तो खूब आया लेकिन उन्होंने उनसे बस वहां से जाने को कह दिया।
कंगना रनोट
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट भी कॉस्टिंग काउच जैसे दंश का सामना करना पड़ा है। एक बार एक इंटरव्यू में कंगना इस बात का खुलासा कर चुकी हैं। उनका कहना है कि करियर की शुरुआत में ऐसी कई चीजे झेलनी पड़ी हैं। यहां तक उनसे ऑडिशन के बाद शरीरिक संबंध बनाने की डिमांड की जाती थी. लेकिन वह ऐसा करने से साफ इनकार कर देतीं थीं। जिसके बाद उन्हें फिल्म से निकालने तक का डिस्कशन होता था।
ममता कुलकर्णी
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकीं हैं। खुद ममता इसका खुलासा कर चुकी हैं। ममता का कहना था कि फिल्म 'चाइना गेट' के सेट्स पर उन्हें यौन संबंध बनाने का ऑफर दिया गया। हालांकि इस दौरान ममता कुलकर्णी ने साफ मना कर दिया था। जिसके बाद उन पर काफी दबावा बनाया गया। इतना ही नहीं इसके बाद उनका रोल भी छोटा कर दिया गया था।
समीरा रेड्डी
अभिनेत्री समीरा ने खुलासा किया है कि कॉस्टिंग काउच की वजह से उन्होंने एक लंबा गैप लिया। उनके सामने कई बार ऐसे ऑफर आए हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान भी हुई हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें यह अहसास हुआ है कि यहां पर ताली दोनों हाथ से बजती है। जो लोग यहां पर दिए जाने वाले ऑफर को श्ार्तों के साथ लेते हैं उन्हीं के साथ ऐसा होता है। अगर आप इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिर कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह भी 'कास्टिंग काउच' का शिकार होते-होते बची हैं। उनका कहना है कि एक बार उन्हें अचानक से एक फोन आया था। फोन पर मौजूद शख्स ने उनसे कहा- कुछ लोग बॉलीवुड में फिल्म बना रहे हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि वह आप भी एक बार उनसे मिले। हालांकि इस दौरान उनकी शर्त है कि क्या आप उनके साथ सो सकती हैं? इस पर राधिका शॉक्ड तो हई ही साथ ही खूब हंसी भी। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि वह उनके साथ मजाक न करें। वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी। उन्हें मना कर दीजिए।
टिस्का चोपड़ा
फिल्म'तारे जमीन पर' की अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा को तो आप जानते ही होंगे। इन्होंने अपने कॉस्टिंग काउच वाले मामले को लोगों के बीच शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में थोड़ी केसेनोवा डायरेक्टर ने उन्हें साइन किया था। इस दौरान जब पूरी टीम फिल्म के एक सीन को सूट करने के लिए विदेश गई थी। तब उनका बिहेवियर थोड़ा बदल गया था। एक दिन डायरेक्टर ने उनको रात को अपने कमरे में डिनर करने और फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को बुलाया। जिस पर वह समझ गई कि मामला गड़बड़ है। इसके बाद अचानक से डायरेक्टर बुके और चॉकलेट्स लेकर उनके रूम तक आ गए है। इसके बाद उन्हें हग भी किया। हालांकि इस मामले को उन्होंने काफी अच्छे से निपटाकर खुद को बचाया।
चित्रांगदा सिंह
इस सूची में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का नाम भी शामिल है। खुद चित्रांगदा ने ही इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के सेट पर उनके साथ यह घटना घटी थी। फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें बेहद ही भद्दे तरीके से 'सीन' को सूट करने के लिए दबाव बनाया था। जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं थी और वह बार-बार मना कर रही थीं। हालांकि इसके बाद भी वह उनसे लगातार ऐसे सीन देने की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद फाइनली चित्रांगदा ने खुद को फिल्म से ही अलग कर लिया।
सुरवीन चावला
एक्ट्रेस सुरवीन चावला फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में अपनी बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड में कोहराम मचा चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस सुरवीन चावला पर भी कॉस्टिंग काउच जैसी चीजों से गुजर चुकी हैं। हालांकि वह भी सुरक्षित बच गई थीं। हालांकि वह बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इसके जंजाल में बचते-बचते बची थीं।
रनवीर सिंह
आज बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता माने जाने वाले अभिनेता रनवीर सिंह भी कपूर इसका शिकार हुए हैं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया है। शुरुआती दौर में रनवीर सिंह उन्हें अंधरी में एक 'सज्जन' मिले थे। इस दौरान उन्होंने खुद को काफी अच्छा इंसान बताया। इसके बाद उन्होंने रनवीर सिंह को रात में अपने घर पर बुलाया। हालांकि इस दौरान उस इंसान ने रनवीर सिंह से साफ कह दिया कि उन्हें स्मार्ट होने के साथ साथ सेक्सी भी बनना पड़ेगा। यह सुनकर रनवीर सिंह बेहद शॉक्ड हो गए। जिसके बाद रनवीर ने उस इंसान से दूरी बना ली। उसने उन्हें बाद तक काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आए।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk