- पटेल छात्रावास के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

PATNA: पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद कदमकुआं थाना एरिया के पटेल छात्रावास के पास से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार और सूरज कुमार है। दोनों बहादुरपुर थाना के रहने वाले हैं। इस संबंध में सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि इन लोगों ने अपने अन्य साथियों को भी बुलाया था। और उनका ही इंतजार कर रहे थे। इसकी क्रम में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार गया। सूरज पर पहले भी कदमकुआं थाना एरिया में मामला दर्ज है।

लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई थी गोली

PATNA: गोपालपुर थाना एरिया में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक का नाम अनिल कुमार सिंह है, जबकि दूसरा विजेन्द्र सिंह है। ख्0 अक्टूबर को सोना गोपलपुर में गोलीबारी हुई थी, जिसमें दयानंद सिंह की हत्या हो गई थी और बेटा गुड्डू कुमार जख्मी हो गया था। गुड्डू के बयान पर ही मामला दर्ज हुआ था। इस संबंध में सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि इंवेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि गोली लाइसेंसी हथियार से चलाई गई है। यह आ‌र्म्स सम्पतचक के विजेन्द्र सिंह का था, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। सोना गोपालपुर के अनिल भी गिरफ्तार हुआ है इनलोगों ने ही गोलीबारी की थी। इनके पास से 8 एमएम की नौ गोली और एक पिस्टल बरामद की गई।

जमीन कब्जा कराने वाला टुनटुन गिरफ्तार

क्कन्ञ्जहृन्: रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस ने कुख्यात चन्द्रमा यादव उर्फ टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिल्डरों से जमीन का एग्रीमेंट कराकर कब्जा करवाता है। उसपर पहले से ही रंगदारी वसूलने, चोरी सहित कई तरह के मामले दर्ज है। टुनटुन के दहशत का यह आलम था कि कई कमजोर और गरीब लोग जमीन छोड़कर भाग गये और कई तो कम दाम में ही अपनी जमीन बेचने को मजबूर हो गए। वह जान मारने की धमकी देकर लोगों का डराता था।