- विजिलेंस ने सर्किल इंस्पेक्टर शिशुपाल आर्या के हेसल स्थित दो मंजिला मकान की ली तलाशी, चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज जब्त

- झालको के असिस्टेंट इंजीनियर बीबी सिंह के अशोकनगर स्थित मकान की तलाशी, नहीं मिला कुछ

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को रांची जिला से दो रिश्वतखोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। विजिलेंस का पहला शिकार बुढ़मू ब्लॉक के सर्किल इंस्पेक्टर शिशुपाल आर्या बने, जबकि दूसरे शिकार झालको के असिस्टेंट इंजीनियर बीबी सिंह बनें। शिशुपाल आर्या से विजिलेंस ने 10 हजार और बीबी सिंह ने 15 हजार रुपए जब्त किया है।

यह है मामला

बुढ़मू में रहनेवाले दिलेश्वर महतो की पत्नी को उसकी सास जमीन लिख रही थी। इसके लिए ब्लॉक स्तर से डीसीएलआर को 40/आर-8(टू) 14/15 के तहत रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट दिए जाने के बाद ही जमीन का हस्तांतरण होना था। यह रिपोर्ट सर्किल इंस्पेक्टर शिशुपाल आर्या को देनी थी। इसके लिए दिलेश्वर महतो ने जब इंस्पेक्टर से संपर्क साधा तो उससे चार हजार रुपए की डिमांड की गई। दिलेश्वर महतो ने चार हजार रुपए दे दिए। जब भी दिलेश्वर आता तो उसके साथ टालमटोल की जाती थी। बाद में उसने दस हजार रुपए की डिमांड की। टालमटोल करने और रुपए की डिमांड करने पर दिलेश्वर ने इसकी कंप्लेन विजिलेंस एसपी विपुल शुक्ला से की। विपुल शुक्ला ने इसके लिए टीम बनाई और निर्धारित समय पर राशि दी गई। मौके पर मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया।

हेसल स्थित मकान में तलाशी

अरेस्टिंग के बाद विजिलेंस ने उसके हेसल स्थित दो मंजिले मकान की तलाशी ली। इस दौरान विजिलेंस को उसके घर से कुछ चेकबुक और अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है।

ठेकेदार से मांगी रिश्वत

दूसरी कंप्लेन झालको के असिस्टेंट इंजीनियर बीबी सिंह के खिलाफ थी। सोनाहातू के भुसूरडीह के रहनेवाले कालेश्वर महतो ने 21 लाख रुपए का चेकडैम बनाया था। चेकडैम के निर्माण के लिए सरकार की ओर से चार लाख का एमबी (मेजर बुक) बन चुका था। मेजर बुक के आधार पर 1.50 लाख की राशि निर्गत हो चुकी है। शेष राशि को निर्गत करने के लिए बीबी सिंह ने कालेश्वर महतो से 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की। पर, मैनेज करते-करते यह रकम 15 हजार रुपए तक आ पहुंची। इस बात की कंप्लेन विजिलेंस में की गई। टीम ने बीबी सिंह को उनके अशोकनगर स्थित झालको कार्यालय से 15 हजार रुपए के साथ अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उनके अशोकनगर स्थित घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बीबी सिंह के घर से कुछ नहीं मिला।

विजिलेंस रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई उनसे रिश्वत की मांग करता है तो विजिलेंस डिपार्टमेंट में एक बार कंप्लेन दर्ज करा दें, कार्रवाई होगी।

विपुल शुक्ला

एसपी, विजिलेंस