-देसी पिस्टल, दो मैग्जीन व चार पीस जिंदा कारतूस बरामद

-सुखदेवनगर पुलिस को बताया गिरोह के बाकी बदमाशों का नाम

RANCHI(11 April): मंगलवार की रात सुखदेवनगर पुलिस सम्राट गिरोह के दो शूटरों को आ‌र्म्स के साथ दबोच लिया। पुलिस किसी वांटेड की तलाश में थी, तभी दो लोग संदिग्ध अवस्था में दिखे। छानबीन करने पर पता चला कि दोनों सम्राट गिरोह के शूटर हैं। गिरफ्तार अनुज कुमार ठाकुर व नीलेश वर्मा के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो मैग्जीन व चार पीस जिंदा कारतूस बरामद की है। दोनों की अरेस्टिंग थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से हुई है।

हथियार सप्लायर का खुलासा

अनुज ठाकुर ने गिरोह के बाकी सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है। वहीं, हथियार सप्लायर का भी नाम बताया है। पुलिस हथियार सप्लायर को भी दबोचने के प्रयास में जुट गई है। हथियार सप्लायर बुंडू का रहने वाला है। सुखदेवनगर पुलिस ने बुंडू पुलिस को हथियार सप्लायर की जानकारी दे दी है। बुंडू पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

.बॉक्स

हाल ही में धराये थे गिरोह के तीन बदमाश

रांची पुलिस की टीम ने कुछ दिन पूर्व ही सम्राट गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा था। इनमें सोनू पंडित समेत अन्य दो शामिल थे। पुलिस ने इनलोगों के पास से एक दो नाली बंदूक, एक देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की था। पुलिस ने इनलोगों की निशानदेही पर अन्य जगहों में छापेमारी भी की थी।