- दो दर्जन से अधिक लोगों को लगा चुके हैं चूना

- जमीन बेचने का एग्रीमेंट कर ठग रहे लोगों थे लोगों को

- फ्लाइट से ही करते थे सफर, अब आए पुलिस के हाथ

- दो महीने में बदला 19 सिम कार्ड, एक सप्ताह पहले भी निकल गये थे पुलिस के हाथ से

PATNA: जुर्म की दुनिया से अरबपति बनने का सपना भी अपराधी पाल रहे। दो सगे भाईयों को गिरफ्तार करने के बाद तो पुलिस भी चौंक पड़ी जब इन लोगों ने अपने मंसूबों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। दरअसल ये दोनों भाई लोगों को ठग कर इंडिया के दस टॉप मालदार लोगों में शामिल होना चाहते थे। इसका टारगेट भी इन लोगों ने फिक्स कर रखा था। वर्ष 2022 तक दोनों भाई दिलीप साह (45भ्) और भोला साह (400)ने देश के टॉप क्0 पैसे वाले में शामिल हो जाना था। जक्कनपुर थाना ने दोनों भाईयों को रूपसपुर के विश्वेश्वरैया नगर के ललिता अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाईयों ने वहां अपना फ्लैट ले रखा था। मूल रूप से ये कुरथौल, परसा बाजार के रहने वाले हैं।

अब तक तीन करोड़ का पता चला

पिछले महीने जक्कनपुर थाने में ख्ब् जून को पुरंदरपुर के रहने वाले सनोज कुमार ने दोनों भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पिछले दो सालों से वह इन लोगों से तलाश में था मगर वे इसे चकमा दे रहे थे। सनोज से इन लोगों ने साढ़े नौ लाख रूपए की ठगी कर ली है। जमीन के नाम पर ही सनोज से भी ये रूपए ठगे गये हैं।

तीन करोड़ ठगने की जानकारी

इन लोगों का काम किसी दूसरे की जमीन दिखाकर उसका एग्रीमेंट कराकर पैसे ऐंठना है। इनकी गिरफ्तारी के बाद से ही थाने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों शिनाख्त करने आ चुके हैं। और अबतक करीब तीन करोड़ रूपए ठगने की जानकारी पुलिस के पास आ चुकी है। यह रकम अभी और कितनी बढ़ेगी यह कहना मुश्किल है। कंकड़बाग से भी एक महिला थाने पहुंची जिससे इन लोगों ने साढ़े छह लाख रूपए ठगे हैं। इसके अलावा जहानाबाद से भी एक व्यक्ति थाने पहुंचे जिससे इन लोगों ने करीब ख्म् लाख रूपए मसौढ़ी में जमीन के एग्रीमेंट के नाम पर ले रखा है। वह एक साल से इनकी तलाश में था।

दो महीने में बदला क्9 सिम

दोनों भाई हमेशा सफर फ्लाइट में ही करते हैं। पिछले दो महीने में दोनों ने क्9 सिम कार्ड बदला है। पुलिस इनके पीछे पहले से ही लगी थी। लोगों से रूपए ठगने का काम हुआ नहीं कि फिर दुबारा वे उन्हें नहीं दिखते। पूछताछ में दोनों ने यह कबूल किया कि सारा पैसा जमीन में इंवेस्ट किया है। और जमीन बेचकर ही लोगों का पैसा भी लौटायेगा। बिहार के अलावा इन लोगों ने दूसरी जगह भी जमीन खरीद रखी है। थानाध्यक्ष जक्कनपुर अर्जून लाल ने बताया कि पिछले सप्ताह ही अरेस्ट हो जाता जब दिल्ली से फ्लाइट से पटना आ रहा था मगर थोड़ी सी चूक होने से वे हाथ से निकल गये थे मगर इसबार इन्हें उनके घर से ही दबोच लिया गया जहां पूरी फैमिली के साथ रह रहे थे।

बना रखा है आलिशान घर

इन लोगों की कमाई के बारे में पुलिस ने पता लगाया है। दोनों भाई को रूपए कमाने का कोई और जरिया नहीं है। बावजूद इसके दोनों ने अपने घर परसा बाजार में आलिशान घर बना रखा है जिसे देखकर पुलिस भी सोच में पड़ गई है। माना जा रहा है यह घर भी ठगी के रूपए से ही बनाया गया है। वैसे यह सब जांच का विषय है।