- चौबेपुर और नक्खीघाट में हुई घटना

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बाढ़ में लगातार जिंदगी खतरे में पड़ रही है। शुक्रवार को भी दो लोग बाढ़ में डूब गए। चौबेपुर के छितौना गांव मे शुक्रवार सुबह जिया लाल यादव का बेटा गोलू यादव (22 वर्ष) की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। गोलू अपने पाही पर गया था और वहां से लौटते वक्त तैरकर घर जा रहा था। इस दौरान बाढ़ में उठी लहरों में फंसकर डूब गया। वहीं जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट पुल के पास गुरुवार रात 20 वर्षीय युवक वरुणा के बाढ़ में डूब गया। लोगों ने कंट्रोल रुम को बिजली का तार नीचे गिरने से युवक की मौत की सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने पर बिजली कटे होने की बात पता चली। पुलिस ने युवक की लाश बाहर निकालने के बाद उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं नक्खीघाट पर ही एक लाश शुक्रवार दोपहर बहकर आई है। पुलिस इसकी भी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।