- केजीएमयू में मेडिसिन और सर्जिकल आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष बदले

- प्रो। रवि और प्रो। विजय होंगे नए एचओडी

LUCKNOW: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एक और डॉक्टर ने रिजाइन कर दिया है। अब मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रो। एके वैश्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर अब प्रो। रवि मिश्रा को एचओडी बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं सर्जिकल आंकोलॉजी के कार्यवाहक एचओडी प्रो। अभिजीत चन्द्रा को हटाकर उनकी जगह विजय कुमार को एचओडी बनाया जा रहा है। केजीएमयू के वीसी प्रो। रविकांत ने बताया कि प्रो। एके वैश्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कारण उनके बाद सीनियर मोस्ट प्रो। रवि मिश्रा को एचओडी बनने को कहा जा रहा है।

पहले ही कह चुके थे

सूत्रों की मानें तो प्रो। वैश्य पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे और विभाग में साथी डॉक्टर्स से उन्होंने कहा था कि जल्द ही वह पद छोड़ सकते हैं। कई बार वह कम सैलरी मिलने की बात कह चुके हैं। प्रो। एके वैश्य का कहना है कि वह रिजाइन नहीं कर रहे बल्कि रिटायरमेंट ले रहे हैं। क्योंकि वह म्ख् वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और ऐसी स्थिति में वह रिटायरमेंट ले सकते हैं। जबकि पिछले साल ही गवर्नमेंट ने टीचर्स की रिटायरमेंट एज म्ख् से म्भ् करने की घोषणा की थी। सर्जिकल आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो। संजीव मिश्रा तीन साल की लम्बी छुट्टी पर जोधपुर एम्स के डायरेक्टर बनाए गए हैं। उनकी जगह पर अभी तक प्रो। अभिजीत चन्द्रा कार्यवाहक के तौर पर एचओडी का काम देख रहे थे। वह गैस्ट्रो सर्जिरी के एचओडी हैं। इसलिए सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रो। विजय कुमार को एचओडी बनाया जा रहा है।