मुंबई में सीख रहे डांस की बारीकियां
 बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया स्थित इंडियन मुद्रा डांस एकेडमी के दो बच्चों को 50 परसेंट स्कॉलरशिप देकर मुंबई भेजा गया है। फिलहाल उनकी ट्रेनिंग अंधेरी ईस्ट स्थित यूनिवर्सल डांस स्टूडियो में चल रही है। मंबई में डांस की ट्रेनिंग ले रहे बच्चों में गोलमुरी की रहने वाली अमरजीत कौर (सात साल) और टेल्को के रहने वाले केदार (15 वर्ष) शामिल हैं। इंडियन मुद्रा डांस एकेडमी के फाउंडर व कॉरियोग्र्राफर सुमंत चौबे और सरोज अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से 24 मार्च से एक अप्रैल तक डांस वर्कशॉप ऑर्गनाइज किया गया था। इसमें मुंबई के सेलिब्रेटी कोरियोग्राफर भावेश पटेल और सागर ने नौ दिनों की ट्रेनिंग दी थी। इनमें सभी बच्चों को प्राइज और सर्टिफिकेट दिए गए और दो बच्चों को डांस की बारीकियां सिखाने के लिए मुंबई भेजा गया।

Report by : jamshedpur@inext.co.in