RANCHI: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मो। चांद व मो। असगर शामिल हैं। दोनों ने एक ही दिन में राजधानी के 8 जगहों से मोबाइल लूटे थे। मंगलवार को बाइक पर सवार होकर दोनों ने रेडियम रोड, कांके रोड, फिरायालाल, हिंदपीढ़ी और लालपुर चौक के पास से सरेराह मोबाइल लूटा था। इस संबंध में शहर के अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों रांची के मेन रोड स्थित सुधा कॉम्प्लेक्स में लुटे हुए मोबाइल बेचने आ रहे हैं। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल अपनी टीम के साथ इनकी तलाश में जुट गए। बड़ा तालाब के पास एक बाइक आती दिखी, पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो तेजी से भगाने लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

घर छोड़ किराए पर रहता था असगर

बताया जाता है कि मो असगर उर्फ शहबाज का घर हिंदपीढ़ी में है। वह घर छोड़कर कांके में किराए के मकान में रहता था और कांके से जुर्म करने के लिए रांची आता था।