-कुंजपुरा करनाल में दोनों स्टूडेंट कर रहे थे इंजीनिय¨रग की पढ़ाई

PATNA/BIHARSHARIFF: हरियाणा के करनाल में इंजीनिय¨रग कर रहे नालंदा के दो स्टूडेंट्स की मौत सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में डूबने से हो गई। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। मृतक स्टूडेंट बिहार थाना के कागजी मोहल्ला निवासी अनवर हुसैन का ख्ब् वर्षीय पुत्र रहवन अनवर और अस्थावां के सैय्यद टोला निवासी अफान हैं। दोनों रिश्तेदार भी बताए गए हैं। मामा फैयाज अहमद ने बताया कि भांजा रहवर करनाल में आईटीएम पॉलीटेक्निक इंजीनिय¨रग कॉलेज कुंजपुरा में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने मोबाइल पर सूचना दी कि रहवर और अफान नहर में बह गया है। पुलिस दोनों के शवों की खोजबीन में लगी है। इधर कॉलेज प्रशासन ने पूछने पर बताया कि दोनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी बीच दोनों नहर के पास घुमने गए थे और सेल्फी लेने के क्रम में दोनों नहर में गिर गया। इसके बाद से दोनों स्टूडेंट लापता हैं।

गांव में कचा कोहराम

वहीं उसका एक साथी अनवर ने बताया कि नहर में डूबने की जानकारी मिलते ही सबसे पहले कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। कॉलेज प्रशासन भी खोजबीन कर रहा है। लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। इधर पुत्र के डूबने की खबर मिलते ही कागजी मोहल्ला स्थित रहवर के घर में कोहराम मच गया है। परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अस्थावां के अफान की मौत के बाद उसके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।