पहले जमशेदपुर और फिर दिल्ली में की शादी
पहले टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में शादी की और फिर दोनों दिल्ली चले गए। वहां दोनों की एक बेटी भी हुई। इसके बाद युवती को बेटी के साथ ही घर से भगा दिया और वहीं अन्य लडक़ी से शादी कर ली। मंडे को मामला साकची महिला थाना पहुंचा। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई।

नेहा से गुरुद्वारा में की शादी
नामदा बस्ती निवासी विक्की कुंद्रा और सिदगोड़ा बगान एरिया निवासी नेहा जागरण कमिटी जमशेदपुर कलाकार संघ में सिंगर थे। दोनों में लव हुआ। 2008 में टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद विक्की नेहा को साथ लेकर दिल्ली चला गया।

वापस मायके भेजा
दिल्ली में नेहा को पता चला कि जमशेदपुर के बाद दिल्ली में भी उसने कई से कर्ज ले रखा है। सिटी में 70 हजार रुपए का कर्ज चुकाने के बाद नेहा दिल्ली में भी उसका कर्ज चुकाने के मूड में नहीं थी। इसके बाद उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। बाद में विक्की ने उसे यह कहकर जमशेदपुर वापस भेज दिया कि वह वहीं रहे। वह यहां से पैसे भेजता रहेगा। इन दोनों की एक बेटी भी है।

रेखा से की दूसरी शादी
इसके बाद विक्की ने वर्ष 2012 में दिल्ली में रेखा नाम की लडक़ी से शादी कर ली। इन दोनों की भी एक बेटी हुई। कुछ दिनों पहले विक्की सेकेंड वाइफ रेखा के साथ सिदगोड़ा देवेन बगान स्थित अपनी बड़ी बहन के घर पहुंचा।

महिला थाना में हुआ हंगामा
नेहा के फैमिली मेंबर्स और जमशेदपुर कलाकार संघ के लोगों को विक्की के आने की खबर मिली तो वे पुलिस की हेल्प से उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। यहां महिला थाना प्रभारी मंजू कुजूर ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि दो-दो शादी करना गलत है और पहली पत्नी के कम्प्लेन करने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

मैंने यह जानकर इनके साथ शादी की थी कि इनकी पहले शादी हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने उसे छोड़ दिया है। नेहा गलत आरोप लगा रही है। उसका कैरेक्टर भी खराब है। अगर ये उसे साथ रखेंगे तो मैं अलग रहूंगी।
-रेखा, विक्की की सेकेंड वाइफ

मैंने कभी अपना पता नहीं चेंज किया। मैं नेहा को साथ रखने को तैयार हूं। इससे मैंने इनकार नहीं किया। मैं दोनों को साथ रखूंगा।
-विक्की कुंद्रा, नेहा और रेखा का हसबेंड

मैंने यहां उसका 70 हजार का कर्ज उतारा। दिल्ली में भी उसपर कर्ज है। इसके लिए भी मुझ पर दबाव बनाया गया व मारपीट कर मुझे वापस भेज दिया।
-नेहा,  विक्की की फस्र्ट वाइफ