JAMSHEDPUR:  कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए कार्यालय में आयोजित टूर्नामेंट सब कमेटी की बैठक के बाद संघ के उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ क्रिकेटरों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि नौ ऐसे खिलाड़ी, जो शक के दायरे में हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही है।

 

अंडर-16 एज ग्रुप के

सभी क्रिकेटर अंडर-16 आयु वर्ग के हैं। जिन खिलाडि़यों पर प्रतिब ंध लगे हैं उनमें जमशेदपुर और हजारीबाग के दो-दो तथा धनबाद, रांची, गढ़वा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। BCCI ने जिन खिलाडि़यों को ओवरएज अथवा उम्र संबंधी प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ का दोषी पाया गया, उन सभी क्रिकेटरों पर राज्य संघ ने दो साल प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे क्रिकेटरों की संख्या नौ है।

 

तो बच सकते हैं कार्रवाई से

साथ ही नौ ऐसे भी क्रिकेटर हैं, जिनके प्रमाण पत्र पर बीसीसीआई को शक है, उन्हें प्रमाण पत्र की मूल प्रति सौंपने को कहा गया है। जिनके प्रमाण पत्र सही होंगे वे कार्रवाई से बच जाएंगे, लेकिन जिनके प्रमाण पत्र गलत पाए जाएंगे उन पर भी दो साल का प्रतिबंध लगना तय है। इन क्रिकेटरों को प्रमाण पत्र जांच कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। जेएससीए की ओर से आठ सितंबर को अंडर-16 आयु वर्ग के 49 लड़कों का मेडिकल कराया गया था। इनमें से 31 उलीर्ण हुए, जबकि नौ पर प्रतिबंध लग चुका है और नौ शक के घेरे में हैं।

 

जिन पर लगा प्रतिबंध

नाम जिला

अमन उपाध्याय हजारीबाग

निखिल राज हजारीबाग

जय भट्टाचार्य धनबाद

मो। मोनीष हुसैन रांची

मोहित राज गढ़वा

रितेश कुमार यादव जमशेदपुर

विशाल सिंह जमशेदपुर

रोशन खालखो गुमला

विजय मुर्मू पश्चिमी सिंहभूम

इन पर है शक

अनस अहमद सिमडेगा

साहिल खान सिमडेगा

अरशद अली पाकुर

समसुद विश्वास पाकुर

सुमित कुमार सिंह दुमका

हार्दिक सुमन गिरिडीह

अंकित कुमार पांडे गढ़वा

अर्णव कुमार प्रसाद जमशेदपुर

अभिषेक केरकेट्टा लातेहार

Cricket News inextlive from Cricket News Desk