RANCHI: बुधवार की रात महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी करने के आरोप में नारायण नायक(क्ख् वर्ष) व प्रदीप बावरी (क्ब् वर्ष) को स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। घटना लापुंग थाना क्षेत्र के पोटको गांव में घटी। सुबह पुलिस की टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिय दिया।

कारू के रहनेवाले थे दोनों

बताया जाता है कि मारे गए दोनों नाबालिग लड़के कारू गांव के रहनेवाले थे। इनका संबंध एक दिन पूर्व झिकी गांव में मारे गए सहोदर भाइयों अमित लोहरा व किशोर लोहरा के गिरोह से था। अमित व किशोर पर आरोप था कि वे शराब के नशे में महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे। गांव के लोगों से रंगदारी वसूलते थे।

बॉक्स।

गिरोह बना रहा था अमित

पुलिस ने बताया कि जिस अमित का सेंदरा हुआ, वह हाल ही में बाइक चोरी में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह रंगदारी वसूलने व छेड़खानी की वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस के मुताबिक, अमित एक नया गिरोह बनाने में जुटा था। पोटको में मारे गए दोनों नाबालिग उसी के गिरोह के मेंबर बताए जाते हैं।