दवा व्यापारी मनोज सिंह के भाई ने ही करवाया था भतीजे का अपहरण

50 लाख नहीं तो 40 हजार ही दे दो

PATNA: पटना पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली है। बख्तियारपुर के दवा कारोबारी मनोज

सिंह के 6 साल के बेटे सौरभ को किडनैपर क ेहाथ से छुड़ा लिया गया है। पुलिस ने

इस केस को 48 घंटे के भीतर ही सॉल्व कर लिया। पुलिस के अनुसार सौरभ का चचेरा चाचा नीतीश ने ही पैसों के लिए उसका अपहरण करवाया था।

एक घर में छुपा कर रखा था

किडनैपिंग में शामिल नीतीश सहित 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत सौरभ को बाढ़ के दलसिमनचक भटगांव से छुड़ाया गया है। किडनैपर ने वही पर एक घर में सौरभ को छुपा कर रखा था। अपराधियों ने सौरभ को किडनैप करने के बाद उसके पिता मनोज सिंह से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। बाद में आरोपी 40 हजार रुपए में ही मान गए थे।

-50 लाख रुपए की फिरौती मांग 40 हजार में ही मान गए

मिली जानकारी के मुताबिक फिरौती की मांग सामने आने के बाद पुलिस एक तरफ मनोज के जरिए किडनैपर्स से डील कर रही थी तो वही दूसरी ओर उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। अपहरणकर्ता लगातार मनोज सिंह पर फिरौती देने के लिए दबाव बना रहा था। जानकारी के अनुसार किडनैपर ने 50 लाख रुपए फिरौती मांगी थी, इसके बाद वे 40 हजार रुपए में सौरभ को सुपुर्द करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने बाढ़ के टेका बीघा में छापेमारी कर गुड्डू, विवेक और अपहृत सौरभ के चचेरे चाचा नीतीश को अपने क ?जे में लिया। इन तीनों से हुई पूछताछ में किंडनैपिंग के प्लान का खुलासा हो गया।

-शिवम पांडेय गिरोह का कारनामा

पहले गिरफ्तार किए गए गुडडू, विवेक और नीतीश से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाढ़ में छापेमारी कर सौरभ को सकुशल बरामद क रा लिया। साथ ही रोहित पासवान, अजित पासवान और विक्रमादित्य पासवान को को भी वही से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों क ी निशानदेही पर अखिलेश और राजेश को भी इसी इलाके से दबोचा गया। आरोपियों ने पुलिस से बताया कि अपहरण की साजिश राजा र ंगबाज उर्फ शिवम पांडेय ने रची थी। राजा रंगबाज के बारे में पता चला है कि वह नवादा जिले का रहने वाला है। उसके उपर पहले से कई मा मले चल रहे हैं। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

किडनैपिंग के पीछे सौरभ के चचेरे चाचा नीतीश का ही हाथ था। उसने ही लाइनर का काम किया था। नीतीश ने किडनैपिंग में अपनी संलिप्तता बताई है।

दीवान एकराम खान, थाना इंचार्ज, बख्तियारपुर