निरंजन पुल के नीचे नजर आया तारों का मकड़जाल

ALLAHABAD: नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन जहां शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था का दावा कर रहा है। वहीं मेयर अभिलाषा गुप्ता के पास पर डे गंदगी और अव्यवस्था की शिकायत पहुंच रही है। शिकायतों के मद्देनजर मेयर शनिवार को निरीक्षण पर निकलीं।

उन्होंने सबसे पहले निरंजन पुल के नीचे निरीक्षण किया। यहां तारों का जंजाल फैला होने के साथ ही पाइप लाइन पड़े होने से जल निकासी में दिक्कत की समस्या सामने आई। बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली का तार दीवार के सहारे ले जाने को कहा गया। मेयर ने लीडर रोड, डीएस ग्राउण्ड, लूकरगंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, नुरुल्ला रोड, मीरापुर गोल पार्क, सब्जी मंडी, 60 फीट रोड, बलुआघाट का निरीक्षण किया। जगह-जगह सड़क किनारे कचरे का ढेर दिखा। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था में सुधार का आदेश दिया।