-चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच - कहीं सिविल वर्क तो कहीं फिनिशिंग बाकी

दूर की कौड़ी दिख रहा 26 मार्च से मेट्रो के कामर्शियल रन का दावा

LUCKNOW: एलएमआरसी की ओर से 26 मार्च को मेट्रो के कामर्शियल रन करने का दावा फिलहाल पूरा होता नहीं दिखायी दे रहा है। दरअसल, 8.50 किमी। के इस रूट की जद में आने वाले 8 स्टेशनों का काम अभी अधूरा है। कहीं सिविल वर्क चल रहा है तो कहीं फिनीशिंग की जा रही है। जानकारों की मानें तो इसे पूरा होने में लगभग डेढ़ माह से दो माह का समय लग सकता है। ऐसे में 26 मार्च तक इन अधूरे कार्य को पूरा करना एलएमआरसी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। हालांकि मेट्रो के अधिकारी तय समय में काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं। पेश है एक विशेष रिपोर्ट।

अभी भी चल रहा है सिविल वर्क

प्रायोरिटी सेक्शन क ा सबसे अंतिम स्टेशन चारबाग है। जहां पर अभी तक सिविल कार्य चल रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां अभी 20 परेंसट बाहरी सिविल कार्य बाकी है जबकि 90 परेंसट फीनिशिंग का काम होना है। स्टेशन की बिल्डिंग पर शटरिंग लगाकर कांस्ट्रक्शन के काम किया जा रहा है। वहीं अभी तक स्टेशन पर लिफ्ट और एस्कलेटर को स्टॉल नहीं किया गया है। कांकोर्स पर काफी कार्य पेंडिंग है। उधर, स्टेशन तक पब्लिक को पहुंचाने वाले स्टेयर्स बनाने का कार्य जारी है। मेट्रो के सूत्रों के अनुसार, स्टेशन के बाहर फिनीशिंग कार्य में डेढ़ महीनें का समय लग सकता है। वहीं, ग्राउंड लेबल के एस्क लेटर को स्टॉल किया गया है, लेकिन इलेक्ट्रिकल्स कार्य करना बाकी है।

लिफ्ट स्टॉलेशन का कार्य जारी

दुर्गापुरी स्टेशन पर बाहरी कार्य पूरा हो गया है, लेकिन कांकोर्स लेबल पर कार्य अधूरा है। लिफ्ट स्टॉलेशन का कार्य हो रहा है। उधर, एस्कलेटर को ग्राउंड फ्लोर पर स्टॉल नहीं किया गया है। दूसरी ओर फ्लोर प्लेटफार्म पर कार्य किया जा रहा है। ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन लगाई गयी है। यहां पर अभी भी सिविल कार्य कराया जा रहा है।

कांकोर्स लेबल पर लगायी जा रही एएफसी

मवैया स्टेशन पर अन्य स्टेशनों की अपेक्षा तेजी से कार्य होता दिखा। यहां पर सिविल वर्क लगभग कंप्लीट है। स्टेशन को फाइनल फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। कांकोर्स लेबल पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन लगाई जा चुकी है। प्लेट फार्म पर ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन के बाहरी स्टेयर के शेड का कर्य किया जा रहा है।

वायाडक्ट के पास हो रहा निर्माण

आलमबाग स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल और फिनीशिंग का कार्य चल रहा है। कांकोर्स लेबल पर काम कराया जा रहा है। लिफ्ट के स्टॉलेशन का 60 परसेंट कार्य हो चुका है। शेष पेंडिंग कार्य को पूरा करने में एक माह का समय लग सकता है। वहीं एस्कलेटर के स्टॉलेशन का कार्य पेंडिंग है। बाहरी एस्कलेटर का 30 परसेंट ही कार्य किया गया है। वहीं बायाडक्ट के पास दीवार खड़ी की जा रही है।

चारों स्टेयर्स का कार्य अधूरा

आलमबाग स्टेशन पर स्टेयर्स का कार्य अधूरा है। यहां चारों स्टेयर्स पर काम जारी है। कई स्थानों पर ब्लैक स्टोन लगाने का कार्य हो रहा है। उधर, कांकोर्स लेबल पर फ्लोरिंग का कार्य पूरा हो गया है। मैकेनिक इलेक्ट्रिकल्स का कार्य अंतिम दौर में है। यहां एनॉउसमेंट सेल बनाया गया है। इसके अलावा लिफ्ट का 60 परसेंट कार्य हो गया है। एस्कलेटर को स्टॉल किया जा रहा है। ट्रैक का कार्य पूरा हो चुका है।

लिफ्ट स्टॉलेशन का कार्य जारी

सिंगार नगर स्टेशन का बाहरी सिविल वर्क 95 परसेंट पूरा हो गया है। रूट पर ट्रैक बिछाया जा चुका है। ट्रैक के ऊपर ओवर हेड एनर्जी(ओएचई) का कार्य पूरा हो गया है। कांकोर्स लेवल पर आटोमेटिक फेयर कलेक्शन का काम कई दिन पहले पूरा हो चुका है। एलएमआरसी की ओर से लिफ्टों का स्टॉलेशन किया जा रहा है। वहीं एस्कलेटर का कार्य फ‌र्स्ट फ्लोर तक फाइनल हो चुका है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर कार्य जारी है।

कांकोर्स लेबल पर सभी कार्य पूरा

कृष्णानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रैक बिछाने का कार्य हो चुका है। कई जगह पर फिनीशिंग वर्क हो रहा है। वहीं कांकोर्स लेबल पर भी अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। यहां इस फ्लोर पर स्मार्ट कार्ड सिस्टम, आटोमेटिक फेयर कलेक्शन का कार्य भी पूरा हो चुका है। लिफ्ट व एस्कलेटर का 20 परसेंट कार्य अधूरा है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर स्टेयर्स और एस्कलेटर का कार्य किया जा रहा है।

एस्क लेटर के लिए पड़नी है शेड

ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर कांकोर्स लेबल पर कार्य पूरा हो चुका है। प्लेटफार्म पर ओएचई, ट्रैक का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। लिफ्ट, एस्कलेटर स्टॉलेशन के कार्य को फाइनल टच दिया जा रहा है। हालांकि यहां भी ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट और एस्कलेटर का कार्य पेंडिंग है। ग्राउंड पर स्टेयर्स का कार्य प्रगति पर है। यहां स्टेयर्स, एस्क लेटर के लिए श्ोड डालना शेष है।

मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मेट्रो के सभी स्टेशन में फिनीशिंग, इलेक्ट्रिकल्स का कार्य चल रहा है, जिसे कामर्शियल रन से पहले कंप्लीट करा लिया जाएगा। लिफ्ट और एस्कलेटर स्टॉलेशन का कार्य जारी है। इसे टाइम फ्रेम में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ट्रैक पर मेट्रो चल रही है। स्टेशनों के सारे पेंडिंग काम पब्लिक यूज से पहले कंप्लीट करा लिए जाएंगे।