PATNA/HAZIPUR: केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को वैशाली में बाढ़ पीडि़तों ने रविवार को बंधक बना लिया। कुशवाहा वैशाली के महनार थाना के हसनपुर में बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुंचे थे। मंत्री जैसे ही हसनपुर पहुंचे, बाढ़ पीडि़त समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर करने लगे। केंद्रीय मंत्री के समझाते रहे कि खुद बाढ़ पीडि़तों की समस्या से व्यथित हैं और उनकी पीड़ा जानने पहुंचे हैं। लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। लोगों ने प्रशासन और सरकार विरोधी नारेबाजी की। कुछ देर बाद कुशवाहा वहां से निकल पाए।

प्रचार तंत्र से नहीं चलेगा काम

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक गांव शाहपुर में भी बाढ़ आई है। रघुवंश प्रसाद ने रविवार को नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रचार तंत्र से काम नहीं चलेगा, सरकार काम करे।