यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाईज एसोसिएशन के अधिवेशन में बैंक कर्मियों ने उठाई आवाज

ALLAHABAD: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाईज एसोसिएशन के दो दिवसीय 21वें प्रांतीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। जिसमें अधिवेशन के अंतिम दिन बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने अपने हक की आवाज बुलंद की। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

बैंकों में की जाए भर्ती

अधिवेशन में उत्तराखंड, मेरठ रीजन के साथ ही लखनऊ रीजन से आए बैंक कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने अपने हक की आवाज उठाई। सरकार की नीतियों पर बैंक कर्मचारियों ने सवाल उठाया। अधिवेशन में सर्व सम्मति से कुछ प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं मांग रखी गई कि सरकार बैंकों में आउट सोर्सिग के साथ ही श्रम कानून में संशोधन बंद करे। साथ ही बैंकों में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती की जाए, ताकि काम करने में आसानी हो सके। वहीं पेंडिंग ईश्यू को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। साथ ही बैंकों का विलय करने का प्रयास भी बंद किया जाए। अंत में पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें बीके सिंह को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाईज एसोसिएशन का अध्यक्ष और एसपी शर्मा को सर्व सम्मति से महामंत्री चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष एसके सिंह, एमएस दुबे एवं बीपी उपाध्याय, उप महामंत्री आरके श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष अनिल अनिल बारी व शबनम खातून को चुना गया। इस अवसर पर गौतम सेन गुप्ता, गोपाल दास, अशोक तिवारी, सौमित्र तालपात्र, पुरनेन्दू शुक्ला, कमला पांडेय, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।