-डीआईओएस ने प्रशासन से मांगे चार वाहन, प्रशासन ने दिए दो वाहन, एक किया वापस

>BAREILLY: यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद सेंटर्स पर नकल नहीं रुक रही है। क्योंकि विभाग ने नकल रोकने के लिए जो इंतजाम किए हैं, वह खटारा हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड से पहले उनके मूवमेंट की सूचना सेंटर्स तक पहुंच जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि छह में दो स्क्वॉड को वाहन तक उपलब्ध नहीं है। जबकि, नकल पर सख्ती के लिए डीएम खुद इंस्पेक्शन कर रहे हैं।

छह फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए

यूपी बोर्ड का एग्जाम गत 16 मार्च को शुरू हुआ था। 134 सेंटर्स पर 21 अप्रैल तक एग्जाम चलना है। एग्जाम में हाईस्कूल और इंटर के 97,803 स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर छह फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए थे। हर फ्लाइंग स्क्वॉड में एक प्रभारी के अलावा चार-चार सदस्य हैं। एक फ्लाइंग स्क्वॉड खुद डीआईओएस की निगरानी में दूसरा फ्लाइंग स्कवॉड जीआईसी प्रिंसिपल रामपाल सिंह, तीसरा फ्लाइंग स्क्वॉड बीएसए चंदना यादव, चौथा फ्लाइंग स्क्वॉड डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता कांता प्रसाद के नेतृत्व में सेंटर्स पर मूविंग कर रहा है। वहीं पांचवां गवर्नमेंट हाईस्कूल अहलादपुर के प्रिंसिपल अंजू सक्सेना के छठवां माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बना है।

एक फ्लाइंग स्क्वॉड पैदल

फ्लाइंग स्क्वॉड सेंटर्स पर छापेमारी कर सकें। इसलिए डीआईओएस ने प्रशासन से चार व्हीकल की डिमांड की थी। क्योंकि डीआईओएस और बीएसए के पास व्हीकल उपलब्ध है। एडमिनिस्ट्रेशन ने एक पेट्रोल और दूसरा डीजल व्हीकल उपलब्ध कराए। फ्लाइंग स्क्वॉड के व्हीकल खर्च के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 60 हजार रुपए उपलब्ध कराए हैं। इस वजह से डीआईओएस ने पेट्रोल व्हीकल लौटा दिया। जबकि इसकी जगह एक व्हीकल किराए पर ले लिया है। जबकि एक दो फ्लाइंग स्क्वॉड को व्हीकल उपलब्ध न होने से वह पैदल हैं

डीएम उतरे मैदान में

वहीं एग्जाम की गोपनीयता को परखने के लिए पिछले दिनों डीएम सुरेन्द्र सिंह खुद मैदान में उतरे। उन्होंने जीआईसी और एफआर इस्लामियां सेंटर पर छापा मारा। स्टूडेंट्स से पूछताछ की। स्टूडेंट्स की तलाशी ली। हालांकि उन्हें दोनों सेंटर्स पर कोई भी स्टूडेंट्स अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं मिला।

आंकड़े

सेंटर्स-134

रजिस्टर्ड-97803

मांगे वाहन-4

मिले वाहन-2

एक किया वापस

एक व्हीकल किया हॉयर

बजट-60,000

फ्लाइंग स्क्वॉड-छह

पकड़े एक नकचली-दो दर्जन से अधिक

लीक हुए पेपर-इंटर का केमिस्ट्री और हाईस्कूल के इंग्लिश

प्रशासन से चार वाहन मांगे गए थे, लेकिन प्रशासन ने दो वाहन दिए थे। इसमें से एक वाहन का खर्चा अधिक होने के कारण लौटा दिया। वाहन नहीं होने के कारण एग्जाम की गोपनीयता को बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं।

मुन्ने अली, डीआईओएस