मतदान में पिछली बार के प्रति बढ़ोतरी

नगरिय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कुल 48.5 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि 2012 में 43.67 की अपेक्षा इस बार 4.83 प्रतिशत मतदान अधिक रहा। मैनपुरी, फर्रुखाबाद और इलाहाबाद में छिटपुट घटनाओं के बावजूद मतदान शांतिपूर्ण हुआ।  

संत कबीर नगर सबसे आगे

रविवार क दुसरे चरण में प्रदेश की 25 जिलों में 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका और 132 नगर पंचयतों में मतदान संपन्न हुआ। इस बार संत कबीर नगर में सबसे अधिक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि इलाहाबाद में सबसे कम 34.2 परसेंट और लखनऊ में 37.57 प्रतिशत ही मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त को अधिक की उम्मीद

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि इस चरण में 51 से 53 परसेंट तक वोटिंग होने की उम्मीद थी लेकिन नगर निगमों में कोई सुधार न होने के चलते वे इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। उनके मताबिक लखनऊ में भी वोट बढ़ाने के बहुत प्रयास किए गए, लेकिन वोट नगर निगम एरिया में नहीं बढ़ सका।

कई वोटरों के नाम जुड़े और कटे

एसके अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 94.39 लाख नए वोटरों के नाम जोड़े गए और 80.59 नाम लाख वोटरों के नाम काटे दिए गए हैं। काटे गए नामों में वो लोग भी थे जिनके नाम गांव और शहर दोनों में थे। नियम है कि जो नागरिक सामान्य रूप से जहां निवास करता है वह वहीं का मतदाता माना जाएगा। ऐसे तमाम लोग थे जिनके दोनों जगहों पर नाम थे। उनके नाम काटे गए। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले हमने एक हफ्ते का समय दिया था और आपत्ति भी मांगी थी। जो सामने आया उनके नाम बाद में जोड़ दिए गए।

फर्जी वोटरों को अरेस्ट किया गया

एसके अग्रवाल ने बताया कि भदोही और बनारस में फर्जी आधार कार्ड लेकर आए वोटरों को अरेस्ट किया गया। ईवीएम में जहां तकनीकी खराबी आई उनको समय पर रिप्लेस कर दिया गया। 25 जिलों में कहीं भी मतदान में कोई परेशानी या रुकावट नहीं आई। लेकिन नगर निगमों में उम्मीद के अनुसार मतदान नहीं हुआ।

2012 और 2017 का मतदान आकलन

जिला            2012 ---- 2017           

लखनऊ          35.6           37.57

अंबेडकर नगर     62.7           65.8            

अमरोहा          57.9            61.65

अलीगढ़          46.6            51.41

इटावा            47.9            53.85

इलाहाबाद        31              34.2

गाजियाबाद       43              46.9

गौतमबुद्धनगर     54.3            61.65

देवरिया          47.3            57.29

पीलीभीत      55.2            63.8

फर्रुखाबाद        51.7            58.53

बलिया           45.9            60.05  

बहराइच         50.3            54.8

बांदा            46.1            63.64

भदोही           57.5            64.23

मुज्जफरनगर  53.8           63.86

मथुरा            51.8           46.88

मैनपुरी          56.5            58.68

रामपुर           49.4            54.87

ललितपुर        56.5            64.97

वाराणसी        35.4            44.39

श्रावस्ती         55.8            64.05

शाहजहांपुर      50.7            59.03

संतकबीरनगर     53.8           67.59

सुल्तानपुर       49.3            58.76

कुल            43.67---48.5

National News inextlive from India News Desk