ALLAHABAD:

वोटिंग को अब ज्यादा दिन नहीं बचे है। 23 फरवरी को जिले के सभी विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएंगे। ऐसे में चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर पहुंचना लाजमी है। चाय पर चर्चा का टास्क पूरा करने के लिए संडे को घूमते हुए शहर के पुराने एरिया खुल्दाबाद के बेनीगंज में स्थित सौरभ टी स्टॉल जा पहुंचा। चाय की चुस्की के बीच नेताओं और पार्टियों के चुनाव के मुद्दों और उनकी सभाओं में चले रहे जुमलों को लेकर चर्चाएं गर्म थी। ऐसे में लोगों के बीच बैठकर उनकी चर्चा सुनने का मौका मिल गया।

यार अबही सब नेता देखैय और सुनैय के लिए मिल जाइहैय। चुनाव खतम होय के बाद कोउनाव ना मिली। इ लिए दिमाग से वोट दियो। ये कहते हुए सुरेश कुमार सिंह ने साथ बैठे लोगों के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नेता भले सब मिल जाय रहे हैं। लेकिन काम के लिए जेसे भी बोलो उ खाली भरोसा देय रहा है। गुरू इ बार यूपी में इलेक्शन में वहीं का वोट देय के है, जौउन काम करावैय। हमार हिसाब से इ मामले में मोदीयै ठीक हैं। अच्छा गुरू बहुत सही बोल रहे हो। कुछ दैय दिहीन का मोदी। ये कहते हुए विरेन्द्र बीच में बोले। गुरू एक बात जान लेव आप अखिलेश जेतना काम कराय दिहिन उतना कोउनाव नैय करिस आज तक प्रदेश में। अखिलेश का काम करैय में उनके पार्टी के लोग सबसे ज्यादा परेशान करैय में लगे रहे। ओके बाद भी अखिलेश आपन काम करैय में लगे। लेकिन मोदी सिर्फ जुमले बाजी और लोगन का अच्छे दिन आयेगे के सपना देखावत रहे। इ बात तो बिलकुल सही बोलेव वीरेन्द्र। ये कहते हुए वेदराम बीच में आए। चाय की चुस्की लेते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में अखिलेश पांच में साल में काम करिन। अबकी बार अखिलेशैय बनैहिं सरकार देख लियो। काहे से की इ बार राहुल भी अखिलेश के साथ गठबंधन करे है। अबकी कोउनाव नैय रोक सकत सरकार बनाव से। यह सुन मिंकू बाबू बोले, अरे जाय देव यार सपा के सरकार की तारीफ करना अब बंद कर देव। प्रदेश में सबसे अच्छी तरीके सिर्फ बीएसपी सरकार चलाय सकत है। बहिन जी के जैसा मुख्यमंत्री कोउनाव नैना। अखिलेश अबही भले चाचा से औउन मुलायम से लड़ गए। लेकिन देख लियो चुनाव बाद सब एक होई जाहिये। डॉ। सुधांशु भी मिंकू के सपोर्ट में आए गए, बोले, इ सब चुनावी स्टंट रहा। जौउन तरीके से बहिन जी अपने नेता और मंत्री पर प्रेसर बनावत रही। वैसा प्रेसर अखिलेश कभी नैय बनाय सकते। पांच साल में उनके मंत्री खाली अपनी कमाई में लगे रहे।

वर्जन

इस बार यूपी में कांग्रेस और सपा के सरकार बनी। दोनों युवा प्रदेश का नई ऊंचाई तक लेय जाहिंये। बाकी जौउन दूसरी पार्टी के नेता बोल रहे हैं, ऊ सब खाली बयान बाजी करिहैय।

इंद्रेश

मेरे हिसाब से इस बार भी जनता बीजेपी पर ही भरोसा दिखायेगी। क्योकि अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो प्रदेश का अधिक विकास होगा। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी।

विकास

जनता इस बार काफी सोच समझकर ही मतदान करेगी। बाकी पार्टियों और नेताओं का तो काम ही है जुमलेबाजी और बयानबाजी। लेकिन इस बार साफ दिख रहा है पब्लिक अवेयर है।

आकाश

टी प्वाइंट

इस बार न बयानबाजी काम आएगी और न ही जुमलेबाजी, पब्लिक अब चालाक हो गई है

अखिलेश अभी भले चाचा और पापा से लड़ गए, लेकिन चुनाव बाद सब एक हो जाएंगे

सरकार चलाने की कला तो बहन जी (मायावती) ही जानती हैं, मंत्री अफसर सब राइट रहते हैं