प्रशासन ने घोषित किए नामांकन स्थल, चौथे चरण में 23 फरवरी होगा इलाहाबाद में मतदान

ALLAHABAD: चौथे चरण में इलाहाबाद में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसका नामांकन तीस जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी तक चलना है। जिले की 12 विधानसभाओं में 23 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस दौरान प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा।

कहां होगा नामांकन

विधानसभा नामांकन स्थल

1- फाफामऊ न्यायालय अपर मजिस्ट्रेट तृतीय इलाहाबाद कक्ष संख्या दस

2- सोरांव न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासन इलाहाबाद कक्ष संख्या चार

3- फूलपुर न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी इलाहाबाद कक्ष संख्या 18

4- प्रतापपुर न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इलाहाबाद

5- हंडिया न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी इलाहाबाद कक्ष संख्या पांच

6- मेजा न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति इलाहाबाद कक्ष संख्या 36

7- करछना न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम इलाहाबाद कक्ष संख्या आठ

8- इलाहाबाद पश्चिम न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी सदर इलाहाबाद कक्ष संख्या तीन

9- इलाहाबाद उत्तरी न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट इलाहाबाद कक्ष संख्या छह

10- इलाहाबाद दक्षिणी न्यायालय कक्ष अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय इलाहाबाद कक्ष संख्या नौ

11- बारा न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार उत्तरी सदर इलाहाबाद कक्ष संख्या सात

12- कोरांव न्यायालय कक्ष तहसीलदार सदर इलाहाबाद कक्ष संख्या दो

अवैध शराब पर रहेगी सख्ती

जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अवैध शराब के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके नंबर 0532-2640315 पर किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पता व मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ मोबाइल नंबर 9454466148, 149, 150, 151, 152, 153, 154 पर भी सूचना दी जा सकती है। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के मतदान दिवस 23 फरवरी पर कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देय होगा।