- गिरेगा दिन का तापमान, कोहरे से राहगीरों को हो रही दिक्कत

LUCKNOW: पहाड़ों में हो रही भयंकर बर्फबारी के का असर लखनऊ तक पड़ रहा है। इसके कारण पिछले दो दिनों से भयंकर गलन भरी हवाओं ने लोगों को ठिठरन बढ़ा दिया है। गलन भरी हवाओं और भीषण ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की सम्भावना है।

छाया रहा घना कोहरा

सोमवार को राजधानी के लगभग सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था। साथ में गलाने वाली बर्फीली हवाएं भी चल रही थी। जिसके कारण बुरा हाल था। विजिबिलिटी भी बहुत कम थी। सड़कों पर कुछ ही दूरी पर वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। सुबह क्0 बजे भी लाइट जलाने के बावजूद वाहन रेंगते नजर आए। भीषण हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सड़कों पर सुबह लोगों का बुरा हाल था।

रहें सतर्क

डॉक्टर्स का कहना है कि ओल्ड एज और बच्चे को ज्यादा सम्भलकर रहने की जरूरत है। सीनियर सिटीजन्स को सुबह मार्निग वॉक अवायड करना चािहए। एक्सरसाइज या वॉक घर पर ही कर लें। हार्ट और सांस के रोगियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसके कारण दिक्कत हो सकती है।

फ्लाइट्स और ट्रेन लेट

घने कोहरे के कारण लो हुई विजिबिलिटी जिसके कारण बड़ी संख्या में फ्लाइट लेट हो गई और कई को रद करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कैट-ख् राडार खराब होने के कारण भी बहुत दिक्कत हुई। यह राडार कोहरे में सेफ लैंडिंग कराता है। इसके कारण दिल्ली लखनऊ एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इतिहाद एयरवेज की कई फ्लाइटें घंटों देरी के बाद रवाना हुई।

सामान्य ये क्0 डिग्री नीचे

अधिकतम तापमान क्फ्.ब् डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से क्0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भ् डिग्री रहा। जो सामान्य से फ् डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तापमान क्ब् डिग्री सेल्सियस बने रहने की सम्भावना है। दोपहर बाद तक घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड बरकरार रहेगी।

प्रदेश के 8वीं तक के स्कूल ख्8 तक बंद

प्रदेश में पड़ रही भीषण शीत लहर के कारण प्रदेश के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ आईसीएसई, सीबीएससी के 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बेशिक शिक्षा सचिव ने प्रदेश के सभी जिला बेशिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए गए हैं।