- 2011 में शुरू हुई इस परीक्षा में आए थे बड़े रोड़े

- इंतजार करते थक गई थीं आंखे, एग्जाम के बाद शांति

Meerut: लंबे समय बाद रविवार को यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए एग्जाम हो ही गया। यह प्रक्रिया ख्0क्क् में शुरू हुई थी। जिसमें सिविल पुलिस और पीएसी में दरोगा भर्ती किए जाने थे। यह डायरेक्ट भर्ती थी, जिसमें कैंडीडेट्स का शारीरिक परीक्षण और प्री एग्जाम हो चुका था। इसके बाद इसमें सरकार के बदलते ही मानो रोड़ा अटक गया था। तभी से इसको लेकर कैंडीडेट्स इंतजार में थे कि कभी तो इस भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। अब जाकर कैंडीडेट्स को सुकून मिला जब एग्जाम हो गया।

यह होगी परीक्षा

दरोगा के पद पर सीधी भर्ती-ख्0क्क् का एग्जाम रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। जिसके लिए जिले में दो सेंटर बनाए गए थे। इन सेंटर्स में एक बालेराम ब्रज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज डी ब्लाक शास्त्रीनगर में आठ सौ कैंडीडेट्स और दूसरे सेंटर आरजी पीजी कॉलेज में फ्फ्ब् कैंडीडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। यह एग्जाम दो शिफ्टों में हुआ, पहली शिफ्ट सुबह 9:फ्0 बजे से दोपहर क्ख्:फ्0 बजे तक और दूसरी शिफ्ट ख्:फ्0 से शाम ब्:फ्0 बजे तक चली।

पंद्रह हजार कैंडीडेट्स

शारीरिक परीक्षण, प्री एग्जाम और फिर फिजिकल एक्टिविटी के बाद अब लास्ट एग्जाम भी हो गया। जिसमें करीब पंद्रह हजार कैंडीडेट्स शामिल हुए थे। यह पूरी परीक्षा यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित कराई गई। दोनों सेंटर्स पर पुलिस की अच्छी खासी व्यवस्था की गई थी। जहां कैंडीडेट्स से पहले ही उनके मोबाइल और अन्य सामान जमा करा लिया गया था। फिलहाल पूरी परीक्षा शांति के साथ हो गई। अब इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार होगा। अगर कोई पंगा नहीं हुआ तो जल्द ही रिजल्ट भी आ सकता है।